फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   sucide

त्योहार पर शराब पीकर आया पति तो पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
sucide
मौका मुआयना करती पुलिस - फोटो : BULANDSHAHR
त्योहार पर शराब पीकर आया पति तो पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन

जहांगीराबाद। गांव जलीलपुर में दीपावली के दिन शराब पीकर घर पहुंचे पति से पत्नी का विवाद हो गया। बात बढ़ने पर महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। पत्नी की मौत से आहत होकर पति ने भी जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है।
सीओ अखिलेश त्रिपाठी ने बतया कि जलीलपुर निवासी कमल वाल्मीकि का 23 वर्षीय पुत्र राहुल नगर के एक प्राइवेट वेयर हाउस में नौकरी करता है। राहुल दीपावली के दिन दोपहर में नशे की हालत में घर पहुंचा तो उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई। इसके बाद राहुल सो गया लेकिन उसकी पत्नी पूजा (20) ने एक कमरे में फंदा लगा जान दे दी। जब राहुल सो कर उठा तो पत्नी को फंदे पर लटका देख उसे होश उड़ गए। इसके बाद उसने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। ग्रामीणों को जब इस घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने फोन पर पुलिस व प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीओ रमेश चंद त्रिपाठी, तहसीलदार बालुेंद्र भूषण वर्मा व कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच कर राहुल को सीएचसी पहुंचाया। यहां से डाक्टरों ने राहुल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अधिकारियों ने फोन पर राहुल व पूजा के परिजनों को जानकारी दी। सीओ अखिलेश त्रिपाठी को ग्रामीणों ने बताया कि राहुल की शादी करीब छह माह पूर्व ही नरसेना थाना क्षेत्र के गांव नगला मदारीपुर निवासी जयचंद की बेटी पूजा से हुई थी। माता-पिता के बाहर रहने के चलते राहुल अपनी पत्नी पूजा के साथ गांव में अकेला रहता था।
विज्ञापन

अभी तक की जांच में पता चला है कि राहुत को शराब पीने का आदि नहीं है। लेकिन दीपावली वाले दिन वह शराब पीकर घर पहुंचा। इसी बात पर दोनों में विवाद हुआ था। मामले में अभी किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। अखिलेश त्रिपाठी, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed