फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Subroto Football Competition: Great-grandfather-great-grandmother and independent India became winners

सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता : परदादा-परदादी व स्वतंत्र भारत बनी विजेता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Subroto Football Competition: Great-grandfather-great-grandmother and independent India became winners
बीबीनगर के स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज में फुटबाल प्रतियोगिता खेलती प्रतिभागी बालिकाएं। संवाद
बीबीनगर। स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज में मंगलवार को एकदिवसीय सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें अंडर-17 बालक एवं बालिका की दो-दो टीमों ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग में परदादा-परदादी कॉलेज की टीम वहीं, बालक वर्ग में स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज की टीम विजेता बनी। विजेता एवं उपविजेता को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. देवेंद्र कुमार एवं उपप्रधानाचार्य सुधीर कुमार सिंह ने किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि खिलाड़ी शारीरिक रूप से मजबूत होने के साथ-साथ मानसिक रूप से भी बहुत मजबूत होते हैं। समय-समय पर प्रतिभा को उभारने के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन होना जरूरी है।
विज्ञापन

बालक वर्ग में स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज बीबीनगर एवं अमर सिंह इंटर कॉलेज लखावटी के बीच मैच खेला गया। स्वतंत्र भारत की टीम ने एकतरफा मुकाबले में 7-0 से अमर सिंह इंटर कॉलेज की टीम को हरा दिया। बालिका वर्ग का मैच परदादा-परदादी अनूपशहर एवं अमर सिंह इंटर कॉलेज लखावटी के बीच खेला गया। इसमें परदादा-परदादी कॉलेज की टीम 2-0 से अमर सिंह इंटर कॉलेज की टीम को हराकर विजेता बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन शारीरिक शिक्षक दुर्ग विजय सिंह, रेफरी की भूमिका सफीउर रहमान (डीएवी इंटर कॉलेज) एवं दीपांशु (स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज) ने निभाई। इस दौरान अजय तिवारी, उमेश तेवतिया, रूपक चौधरी, बृजेश सिंह, शोभित शर्मा, पंकज कुमार, सुनील शर्मा, आरती, राजकुमार, विक्रम सिंह, संजय सिंह, सत्येंद्र मिश्रा, हरिओम पांडे, जयप्रकाश, रजत सिरोही वर्मा एवं दीपचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed