फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Subhash became the pradhan of Aidalpur Sherpur

Bulandshahar News: 225 वोटों से जीतकर सुभाष बने ऐदलपुर शेरपुर के ग्राम प्रधान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Subhash became the pradhan of Aidalpur Sherpur
डिबाई क्षेत्र के गांव दानपुर में उपचुनाव के बाद बीडीसी बनी राजकुमारी को विजयी प्रमाणपत्र देते अ
बुलंदशहर। एक ग्राम प्रधान और दो क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए जिले में हुए मतदान का बृहस्पतिवार को परिणाम जारी कर दिया गया। इस दौरान ऐदलपुर-शेरपुर के ग्राम प्रधान पद पर सुभाष चंद्र को 225 वोटों से विजयी घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


जिले के ऐदलपुर-शेरपुर गांव के प्रधान, पाली परतापुर गांव के वार्ड 35 और दानपुर के वार्ड 33 पर क्षेत्र पंचायत सदस्य का पद खाली चल रहा था। जिसके लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर छह अगस्त को मतदान कराया गया था। बृहस्पतिवार को उक्त तीनों सीटों के लिए मतगणना की गई। इस दौरान ऐदलपुर-शेरपुर ग्राम प्रधान पद के लिए कुल 1089 वोट डाले गए, जिनमें से अजय कुमार को तीन, विमला देवी को 262, विशंभर दयाल को 284, और सुभाष चंद्र को 509 वोट मिले। जबकि 31 वोटों को खारिज कर दिया गया। जिसके चलते सुभाष चंद्र को विजयी घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

दूसरी ओर पाली परतापुर गांव के वार्ड संख्या 35 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 767 में से जगजीत को 367, विकास कुमार को 380 वोट मिले और 20 वोट निरस्त कर दिए गए। जिसके चलते विकास कुमार को 13 वोट से विजयी घोषित कर दिया गया, दानपुर के वार्ड 33 पर कुल 238 में से मनजीत कौर को 17, राजकुमारी को 213 वोट मिले और आठ वोट निरस्त कर दिए गए। जिसके चलते इस वार्ड पर 196 वोट से राजकुमारी को विजयी घोषित कर दिया गया। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रामकुमार अत्री ने बताया कि एक ग्राम प्रधान और दो क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए बृहस्पतिवार को परिणाम जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed