{"_id":"66b253e7e68e21661f0f2042","slug":"sub-junior-girls-football-trial-on-8th-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-119921-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सब जूनियर बालिका फुटबॉल का ट्रायल आठ को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सब जूनियर बालिका फुटबॉल का ट्रायल आठ को
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के टांडा स्टेडियम में आठ अगस्त को जिला स्तरीय सब जूनियर फुटबॉल के ट्रायल का आयोजन होगा। इसमें बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकती हैं। इसमें चयनित खिलाड़ियों को मंडल और प्रदेश स्तर पर होने वाले ट्रायलों में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।
जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही प्रदेश स्तरीय सब जूनियर फुटबॉल बालिका प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें चयन के लिए जिला, मंडल और प्रदेश स्तर पर होने वाले ट्रायल में सफल होना पड़ेगा। तभी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर सकेंगी। बताया कि जिला स्तर पर टांडा स्टेडियम में आठ अगस्त को ट्रायल होना है। ट्रायल में प्रतिभाग करने वाली बालिका खिलाड़ी का जन्म 01-01-2011 के बाद हुआ हो। प्रतिभागी अपने साथ जन्म प्रमाणपत्र की छायाप्रति को प्रधानाचार्य से प्रमाणित करवाकर लाएं।