{"_id":"6505dd6013986590a50384f6","slug":"student-molested-while-leaving-tuition-threatened-to-ruin-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-994-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: ट्यूशन आते-जाते छात्रा से छेड़छाड़, बर्बाद करने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: ट्यूशन आते-जाते छात्रा से छेड़छाड़, बर्बाद करने की धमकी
विज्ञापन
खुर्जा। कोतवाली क्षेत्र में ट्यूशन से आते-जाते बाइक सवार युवक ने शुक्रवार को नौवीं की छात्रा से छेड़छाड़ की। छात्रा ने विरोध जताया और पुलिस से शिकायत की चेतावनी दी। इस पर आरोपी ने खुर्जा से उखाड़कर फेंकने और बर्बाद करने की धमकी दे दी। तब से छात्रा भयभीत है।
मामले में छात्रा के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी। पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी बेटी नौवीं कक्षा की छात्रा है। वह रोजाना खुर्जा में जीटी रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर में साइकिल से ट्यूशन पढ़ने जाती है। छात्रा के अनुसार ट्यूशन आते-जाते अक्सर एक बाइक सवार युवक उसको परेशान करता है। उसने कई बार युवक को नजरअंदाज किया लेकिन वह टिप्पणी भी करता है। शुक्रवार को छात्रा ट्यूशन जा रही थी। इस दौरान भी युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की।
ट्यूशन से वापस घर जाते वक्त भी युवक बाइक से उसके पीछे आने लगा। छात्रा ने इसका विरोध किया और पुलिस से शिकायत करने की चेतावनी दी। इस पर युवक भड़क गया और छात्रा को धमकी देने लगा। पीड़ित छात्रा ने घर आकर आपबीती बताई। परिजनों का कहना है कि युवक के डर से अब छात्रा ट्यूशन जाने से भी डर रही है। मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह का कहना है कि पहले दो पक्षों के बीच झगड़े की शिकायत आई थी, जिसमें शांतिभंग में कार्रवाई की गई थी। अब छेड़छाड़ की शिकायत दी गई है। इसमें मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।