फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   student deid in road accident.

परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों को कुचला, एक की मौत

Thu, 03 Mar 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला, चोला
अमर उजाला, चोला Updated Thu, 03 Mar 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
student deid in road accident.
चौकी क्षेत्र में बुधवार रात तेज रफ्तार वाहन ने अलीगढ़ से परीक्षा देकर लौट रहे दो छात्रों की बाइक में टक्कर मार दी। जिसके चलते एक छात्र की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। सिकंदराबाद के गांव कनकपुर निवासी शेरपाल (25) पुत्र इंद्रजीत व उसका साथी मनीष पुत्र राजू 12वीं कक्षा की अलीगढ़ में परीक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन


बुधवार रात 9 बजे दोनों परीक्षा देने के बाद बाइक द्वारा अलीगढ़ से गांव लौट रहे थे। चौकी क्षेत्र में एमआईटी डिग्री कॉलेज के पास पहुंचे तो सिकंदराबाद से खुर्जा की ओर जा रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान शेरपाल ने दम तोड़ दिया जबकि मनीष का इलाज चल रहा है।

शेरपाल के पिता इंद्रजीत ने डीएल3सीबीएन0904 वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इंद्रजीत ने बताया कि शेरपाल शादीशुदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed