फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Strong wind at night and heat during the day made us miserable

Bulandshahar News: रात में तेज हवा तो दिन में गर्मी ने किया बेहाल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Strong wind at night and heat during the day made us miserable
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। लगातार बदल रही मौसम की रंगत के बीच शुक्रवार रात तेज हवा चली। जबकि शनिवार को गर्म हवा और लू के थपेड़ों का लोगों को सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिक अभी इस तरह का मौसम जारी रहने और तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच आंधी आने की संभावना जता रहे हैं।

पिछले कुछ दिनों से जहां मौसम लगातार बदल रहा है वहीं आंकड़े भी गड़बड़ा रहे हैं। पिछले चार दिन से रात के समय आंधी और तेज हवा चलने का सिलसिला जारी है। दिन निकलते ही गर्मी अपना रंग दिखाना शुरू कर देती है। शुक्रवार की रात तेज हवा चलने से लोगों ने राहत पाई। वहीं, शनिवार सुबह करीब 10 बजे से ही गर्म हवा और लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ा। इससे बचाव के लिए लोगों ने तरह-तरह के उपाय अपनाए। इस गर्मी को देखते हुए आमजन अब बारिश की आस लगाए हैं, ताकि कुछ राहत मिल सके। ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। आर्द्रता 18 फीसदी और हवा की गति 12 से 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.8 और न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि इस तरह का मौसम अभी आगामी कुछ दिनों तक बना रहेगा। इस समय तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ आंधी आने की संभावना लगातार बन रही है। इस गर्मी से बारिश होने के बाद ही कुछ राहत मिल सकती है। रविवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed