फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Strikers turned back buses, passengers upset

Bulandshahar News: हड़तालियों ने रास्ते से वापस की बसें, परेशान हुए यात्री

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। बस चालकों की हड़ताल का असर मंगलवार को दूसरे दिन भी देखा गया। गाजियाबाद और दिल्ली को छोड़कर किसी भी रूट पर बसों का संचालन सुचारू नहीं हो पाया। जो बसें डिपो से भेजी गईं उन्हें हड़तालियों ने बीच रास्ते से वापस कर दिया। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। निगम के अधिकारियों ने बताया कि बुलंदशहर डिपो से 60 में 40, सिकंदराबाद में 64 में से15 और खुर्जा डिपो से 70 में से केवल 30 बसें ही संचालित हो सकीं। मेरठ से 40 बसें और नोएडा 25 बसें बुलंदशहर नहीं आ सकीं।
विज्ञापन

मंगलवार को रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की संख्या काफी कम नजर आई। दिल्ली और गाजियाबाद को छोड़कर अन्य रूटों पर बसों का संचालन नहीं हो सका। लंबे रूट की बसें यहां से रवाना तो की गईं लेकिन उन्हें दूसरे जनपद की सीमा से वापस आना पड़ा। मेरठ के लिए भेजी गई बसों को भी मेरठ की सीमा पर रोक दिया गया। इसके बाद सवारियों को वहीं पर उतारकर बसें बुलंदशहर वापस आ गईं। यात्रियों को कई किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा। मेरठ में जॉब कर रहे उमेश सक्सेना ने बताया कि बस नहीं मिलने पर निजी कार से महंगा सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रोडवेज बस चालकों का कहना है कि कार्रवाई का डर दिखाकर बसों का संचालन करवाया जा रहा है जो गलत है। इस हड़ताल में सभी प्रकार के वाहन चालकों को साथ देना होगा, तभी कानून वापस हो सकता है। अनूपशहर में रालोद, सपा और कांग्रेस नेताओं के साथ चालकों ने एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में ज्ञानेंद्र राघव, सलाम खां, शेख रहीस अहमद, इकबाल पठान, चालक देवेंद्र कुमार, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ बसों को पुलिस ने आगे रवाना करवाया
सिकंदराबाद। एआरएम गोकरन सिंह ने बताया कि मंगलवार को डिपो से आजमगढ़, लखनऊ, मैनपुरी, बदायूं, अलीगढ़, मेरठ, मथुरा आदि रूटों पर 15 बसें निकाली गईं। मेरठ में हड़ताली ट्रक चालकों ने प्रवेश से पहले डिपो की बस को रोक लिया। अलीगढ़, शाहजहांपुर के मिर्जापुर में भी डिपो की बसों को रोका गया। सभी बसों के चालकों ने बस रोके जाने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बसों को रवाना कराया। डिपो के कैंटीन संचालक करीम ने बताया कि हड़ताल के चलते यात्री डिपो पर नहीं पहुंच रहे है। इस वजह से कैंटीन बंद करनी पड़ी।

ट्रक चालकों ने निकाली रैली
खुर्जा। जीटी रोड पर ट्रक चालकों ने प्रदर्शन रैली निकाली। जो नवीन मंडी, अलीगढ़ चुंगी, पहासू तिराहा, रोडवेज बस स्टैंड होते हुए कबूतर पैंठ चाैराहे के निकट पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें अजूरू खान, यासीन मलिक, सोनू राजपूत, सतवीर सिंह, राहुल, सुशील, रोहित, गोलू, गुड्डू, ललित आदि मौजूद रहे। इस दौरान सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की और कानून में बदलाव की मांग की। इससे पहले वाजिदपुर मोड़ पर चालकों ने जाम लगाने का प्रयास किया था, लेकिन पुलिस ने वहां से चालकों को हटा दिया था। मंगलवार शाम करीब पांच बजे सभी चालक खुर्जा रोडवेज बस अड्डे पर जमा हुए और प्रदर्शन किया।

रोडवेज बसों का संचालन जारी है। सभी रूटों पर बसों का संचालन करवाया जाएगा। कुछ रूट पर चालकों की हड़ताल से बसें आगे नहीं जा पा रही हैं। लंबे रूट की बसें दूसरे जनपदों से वापस लौट रही हैं। - परमानंद, एआरएम बुलंदशहर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed