फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   strike

फार्मासिस्टों की हड़ताल से दवा के लिए दो घंटे भटके मरीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
strike
फार्मासिस्टों की हड़ताल से दवा के लिए दो घंटे भटके मरीज
विज्ञापन

बुलंदशहर। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर दो घंटे कार्य बहिष्कार किया। इससे सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी सेवा प्रभावित रही। अस्पताल पहुंचे लोगों को उपचार के लिए इंतजार करना पड़ा, वहीं काउंटर पर दवा भी नहीं मिली। अधिकांश लोग बिना दवा के ही लौट गए। वहीं दूसरी ओर खुर्जा और सिकंदराबाद सरकारी चिकित्सालय में हड़ताल का असर नहीं दिखा। दोनों चिकित्सालयों में दवा काउंटर खुले रहे।

20 सूत्रीय मांगों को लेकर फार्मेसिस्ट संवर्ग चार दिसंबर से आंदोलन कर रहे हैं। पांच दिसंबर से आठ दिसंबर तक काला फीता बांधकर कार्य किया। नौ दिसंबर से सुबह दो घंटे कार्य का बहिष्कार कर आंदोलन कर रहे हैं। सोमवार को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन बुलंदशहर शाखा के पदाधिकारियों ने जिला अस्पताल की ओपीडी के गेट पर बैठकर धरना दिया। दो घंटे कार्य बहिष्कार के बीच सबसे अधिक व्यवस्थाएं जिला अस्पताल में ही प्रभावित हो रही है। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन जिला इकाई के अध्यक्ष डॉ. जगदीश तेवतिया ने बताया कि सरकार ने मांगें नहीं मानी तो 20 दिसंबर से पोस्टमार्टम और आकस्मिक सेवाएं भी ठप कर दी जाएंगी। धरने में फार्मासिस्ट भूपेंद्र शर्मा, विपिन गुप्ता, शैलेंद्र गौतम, मदनलाल, शोभित अग्रवाल, प्रदीप कुमार, नवीन यादव और विकास आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

काफी देर तक करना पड़ा इंतजार
जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह दवा लेने के लिए काउंटर पर आया। लेकिन सुबह दो घंटे तक दवा काउंटर बंद रहा। ऐसे में काफी देर तक लाइन में खड़े रहना पड़ा।
- राजकुमार शर्मा
दवा लेने के लिए लगानी पड़ी लाइन
बुखार होने पर चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक ने काउंटर से दवा लेने को कहा। सुबह पंजीकरण के लिए लाइन में खड़ा रहा, फिर दवा के लिए भी लाइन लगानी पड़ी।
- सुनील कुमार
मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
जिलेभर में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले सुबह के समय दो घंटे कार्य का बहिष्कार किया जा रहा है। मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
- डॉ. डीके दुबे, जिला मंत्री डीपीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed