फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Storms and drizzle at night; as soon as day broke, the sun became a nuisance.

Bulandshahar News: रात में आंधी व बूंदाबांदी, दिन निकलते ही धूप ने किया परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
Storms and drizzle at night; as soon as day broke, the sun became a nuisance.
खुर्जा में कचहरी मार्ग पर तेज धूप से बचने के लिए चेहरा ढककर जातीं युवतियां। संवाद
बुलंदशहर/स्याना/अहार/बुगरासी/ऊंचागांव/सलेमपुर/अहमदगढ़/बीबीनगर। लगातार बदल रहे मौसम के बीच बुधवार की रात आंधी संग बूंदाबांदी हुई। स्याना की अनाज मंडी में टीन का शेड उड़ गया। बृहस्पतिवार को दिन निकलते ही धूप निकली। बढ़े तापमान के बीच दोपहर के समय गर्मी ने पसीने छुड़ाए और लोग परेशान हुए। वहीं, मौसम वैज्ञानिक अभी लगातार आंधी व बारिश का अनुमान जता रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। ऐसे में बुधवार की रात नौ बजे से आंधी संग बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके बाद करीब एक बजे तक आंधी का सिलसिला जारी रहा। इस तरह से आंधी करीब चार घंटे तक चली। हालांकि, बूंदाबांदी से तापमान पर काेई असर नहीं पड़ा लेकिन रात के समय मौसम कुछ ठंडा रहा। स्याना अनाज मंडी में टीन का शेड आंधी में उड़ गया। इसकी चादर काफी दूर जाकर गिरी। वहीं, बृहस्पतिवार की सुबह से ही मौसम साफ हो गया और गर्मी अपना असर दिखाने लगी। दोपहर होते ही गर्मी का आलम यह रहा कि लोगों के पसीने छुड़ा दिए। इससे बचाव के लिए तरह-तरह के उपाय किए और लेकिन शाम तक इस गर्मी से राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

ऐसे मौसम के बीच बृहस्पतिवार को तापमान में भी इजाफा दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 33 और हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह का कहना है कि अभी तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहने और इजाफा होने का भी अनुमान लगाया जा रहा है। इस समय लगातार आंधी-बारिश की संभावना बन रही है। बुधवार की रात आंधी संग हुई बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया लेकिन बृहस्पतिवार दिन निकलते ही तेज धूप का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंधी से आम की फसल को पांच फीसदी नुकसान
बुधवार की रात लगातार चार घंटे तक चली आंधी से आम की फसल को पांच फीसदी नुकसान माना जा रहा है। किसान गौरव, रमेश कुमार, भगत सिंह और महेंद्र का कहना है कि इस बार आम पर बौर आया है। पूर्व में भी कई बार आंधी आने से बौर गिरा। अब आंधी से आम की फसल को नुकसान होने से चिंता बढ़ गई है। कई बागों में पेड़ों की डालियां टूट गईं और बड़ी मात्रा में आम खराब हो गए। आम व्यापारियों के अनुसार इस नुकसान का सीधा असर बाजार पर भी पड़ेगा और आने वाले दिनों में आम की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। किसानों और व्यापारियों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर राहत दिलाने की मांग की है। क्षेत्र में मौसम की मार से बागवानों में चिंता का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed