फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Stopped changing, now the figure-plus competing1

बदलना बंद, अब नोट निकालने-जमा करने की होड़

Sat, 26 Nov 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 26 Nov 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
Stopped changing, now the figure-plus competing1
बैंक - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

केंद्र सरकार के नए फैसले के बाद बैंकों में शुक्रवार को 500 व 1000 के पुराने नोट नहीं बदले गए। ऐसे में ग्राहक सिर्फ कैश जमा कराने या एकाउंट से कैश निकालने के लिए बैंकों में पहुंचे। दूसरी ओर बैंकों को शुक्रवार को भी ज्यादा कैश नहीं मिल पाया। कुछ बैंकों ने कैश न होने का नोटिस भी चस्पा कर दिया। ऐसे में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।

बिग बाजार में भी दूसरे दिन सिर्फ 150 लोगों को ही कैश दिया गया। केंद्र सरकार द्वारा 500 व 1000 के नोट बंद करने के 17 वें दिन भी मुसीबतें कम नहीं हुई हैं। शुक्रवार को अधिकतर लोग पुराने 1000 व 500 के नोट को जमा कराने पहुंचे। एचडीएफसी, पीएनबी, एसबीआई, सिंडिकेट बैंक, यूनियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक समेत अन्य बैंकों में लोगों की लाइन रुपये जमा कराने के लिए ही लगी थी।
विज्ञापन


दूसरी ओर सिंडिकेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा समेत कई बैंकों में लोगों को चार से पांच हजार रुपये ही दिए गए। आईडीबीआई बैंक, करुर वैश्य बैंक, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, देना बैंक समेत कई अन्य बैंकों की शाखाओं में कैश ही नहीं बंटा। इन बैंकों में ग्राहकों के सामान्य कामकाज किए गए। बैंकों के बाहर कैश न होने को नोटिस भी चस्पा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed