{"_id":"56e993544f1c1b456e8b4600","slug":"stoppage-of-trains-will-increase-soon-in-khurja","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द खुर्जा में बढ़ेंगे ट्रेनों के स्टॉपेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द खुर्जा में बढ़ेंगे ट्रेनों के स्टॉपेज
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 16 Mar 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्द ही स्थानीय रेल यात्रियों के लिए सफर आसान हो जाएगा। कारण अभी तक चल रही मैकेनिकल सिग्नलिंग प्रणाली को अपग्रेड किया जा रहा है। बुधवार को जीएम और डीआरएम ने सॉलिड स्टेट इंटरलॉकिंग (एसएसआई) का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से जंक्शन पर जहां ट्रेनों का स्टापेज बढ़ेगा वहीं कभी भी किसी भी प्लेटफार्म से रेलगाड़ियां गुजर सकेंगी। उदघाटन के दौरान दिल्ली से लेकर इलाहाबाद तक के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन पर रोज करीब 250 ट्रेनें गुजरती हैं। ऐसे में मैकेनिकल केबिल सिग्नल प्रणाली से ट्रेनों का संचलन प्रभावित हो रहा था। इसी के चलते कई ट्रेनों का स्टॉपेज यहां नहीं दिया गया था। अफसरों के मुताबिक अब जंक्शन की सिगभनल प्रणाली कंप्यूटराइज्ड कर इसे सुविधाओं से लैस कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
400 करोड़ रुपये के इस प्रोजक्ट के लिए आठ फरवरी से काम शुरू किया गया था। बुधवार को दिल्ली से स्पेशल ट्रेन में पहुंचे इलाहाबाद मंडल के डीआएम वीके त्रिपाठी, जीएम अरुण सक्सेना ने नारियल तोड़क कर पूजा अर्चना करते हुए एसएसआई का शुभारंभ किया।
इस दौरान चीफ इंजानियर, नीरज गुप्ता, प्रमोद कुमार, वीके झा, एसएस पीके गुप्ता आदि अफसर मौजूद रहे। डीआरएम वीके त्रिपाठी ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। एडवोकेट शिवकुमार गौतम द्वारा ओवरव्रिज का निर्माण और नाले की सफाई की मांग पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया।