फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Stomach infection disease increasing in children in winter

Bulandshahar News: सर्दियों में बच्चों में बढ़ रही पेट के संक्रमण की बीमारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
खुर्जा। जटिया अस्पताल में वर्तमान में खांसी व बुखार के साथ-साथ पेट के संक्रमण के मरीज भी अधिक आ रहे हैं। ठंड से बच्चों में पेट में दर्द व उल्टी-दस्त की शिकायत भी सामने आ रही है। ऐसे में चिकित्सक आवश्यक जांच के बाद दवाई दे रहे हैं। गंभीर बच्चों को जिला अस्पताल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


अस्पताल में कार्यरत फिजिशियन डॉ. दिनेश ने बताया कि रोजाना औसतन 300 से अधिक की ओपीडी चल रही है। इसमें सबसे ज्यादा मरीज खांसी, जुखाम और सांस से संबंधित रोग के आ रहे हैं। बुजुर्गों में सांस और बीपी की अधिक समस्या हो रही है। ऐसे में उनको सर्दी से बचाव के लिए घरों में रहने, गर्म कपड़े पहनने और सिकाई करने का परामर्श दिया जा रहा है।
विज्ञापन

बच्चों में खांसी, जुखाम के साथ-साथ पेट के दर्द की शिकायत भी आ रही हैं। ठंड लगने पर गैस व पेट में संक्रमण होने का खतरा रहता है। इसके लिए पहले रक्त जांच कराई जाती है। इसके बाद ही दवाई दी जा रही है। यदि बच्चे की तबीयत ज्यादा खराब है तो उसको जिला अस्पताल बुलंदशहर में बाल रोग विशेषज्ञ के पास भेजा जाता है। हालांकि अभी सामान्य बीमारी के बच्चे आ रहे हैं, जिनको दवाई दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




----

युवाओं में सीओपीडी की समस्या बढ़ रही


डॉ. दिनेश ने बताया कि सीओपीडी (क्रोनिक अब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिसीज) फेफडों की बीमारी होती है। यह उम्र के साथ वृद्ध लोगों में अधिक होती है। वर्तमान में युवाओं में सांस की परेशानी की शिकायत देखने को मिल रही है। सर्दियों में यह परेशानी अधिक बढ़ जाती है। इसलिए ऐसे मरीजों को सर्दियों में ज्यादा शारीरिक कार्य करने से मना किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed