फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Stepmother beats three-year-old daughter to death with a blowpipe

Bulandshahar News: सौतेली मां ने तीन वर्षीय पुत्री की फूंकनी से पीटकर की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
Stepmother beats three-year-old daughter to death with a blowpipe
पहासू के सुरजावली गांव में बच्ची की हत्या के बाद मौके पर मौजूद पीड़ित परिजन। संवाद
पहासू। थाना क्षेत्र के सुरजावली गांव में बुधवार दोपहर सौतेली मां ने फूंकनी से पीटकर तीन साल की मासूम बच्ची काव्या की हत्या कर दी। इससे पहले आरोपी महिला ने उसके बड़े भाई पांच वर्षीय विराट को भी पीटा था। बच्चा जान बचाकर बाहर भागा गया और अपने ताऊ व चाचा को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे ताऊ और चाचा बच्ची को लेकर निजी अस्पताल भागे। वहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


पहासू के सुरजावली गांव निवासी लोकेंद्र ने बताया कि उनके बड़े भाई विनोद दिल्ली स्थित ट्रेवल्स एजेंसी में चालक की नौकरी करते हैं। दो साल पहले उनकी पहली पत्नी मंजू शर्मा उनको छोड़कर चली गई थी। मंजू और विनोद के दो बच्चे थे, जिसमें बड़ा बेटा पांच वर्षीय विराट और छोटी बेटी तीन वर्षीय काव्या थी।
विज्ञापन

करीब एक साल पहले ही उन्होंने अलीगढ़ के अतरौली निवासी पूनम से दिल्ली में कोर्ट मैरिज की थी। लोकेंद्र ने बताया कि चार महीने पहले विनोद अपने बच्चों से मिलने के लिए दिल्ली में रहने वाली मंजू के घर गए थे। वहां मंजू नौकरी पर गई थी और बच्चे घर में अकेले थे। तभी विनोद दोनों बच्चों को अपने साथ गांव लेकर आ गए थे। वहां पर उनकी दूसरी पत्नी पूनम रहती थी। बच्चों के आ जाने के बाद से पूनम असहज महसूस करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने आरोप लगाया कि पूनम अक्सर बच्चों को प्रताड़ित करती थी और बेरहमी से पीटती थी। बुधवार को विनोद दिल्ली गए हुए थे। पड़ोस में रहने वाले विनोद के बड़े भाई सुनील ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे घर से बच्चों के रोने की आवाज आ रही थी। थोड़ी देर बाद विराट रोता हुआ उनके पास पहुंचा और बताया कि पूनम उसकी बहन काव्या व उसको पीट रही है।
काव्या को बचाने के लिए सुनील, उनकी पत्नी ज्योति व छोटा भाई लोकेंद्र घर की ओर दौड़े। आरोप है कि पूनम गुस्से में थी और फूंकनी से बच्ची को पीट रही थी। उन्होंने विरोध किया और बच्ची को बचाया। पिटाई से बच्ची बुरी तरह घायल हो गई थी। उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे। वह तुरंत बच्ची को लेकर पहासू कस्बा स्थित निजी अस्पताल पहुंचे। वहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन बच्ची को लेकर खुर्जा के कैलाश अस्पताल जा रहे थे, इसी बीच उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर विनोद भी गांव पहुंच गए। घटना के बाद से गांव में मातम पसर गया।




बच्चों को साथ ले गई थी पहली पत्नी

परिजनों ने बताया कि छह साल पहले विनोद दिल्ली की एक फैक्टरी में नौकरी करता था। वहीं पर नौकरी करने वाली मंजू शर्मा के संपर्क में आ गया। विनोद और मंजू ने वहीं पर विवाह कर लिया। इसके बाद तीन साल पहले विनोद मंजू और अपने दोनों बच्चों लेकर गांव में आ गया। वहां किसी कारण दोनों के बीच विवाद हुआ और दोनों अलग हो गए। मंजू अपने बच्चों को लेकर दिल्ली में मायके चली गई और वहीं बच्चों का पालन पोषण करने लगी।



पूनम से ज्यादा बच्चों को प्यार करते थे विनोद

परिजनों के अनुसार विनोद अपने बच्चों से काफी प्यार करते थे। मंजू से अलग होने के बाद भी वह बच्चों से मिलने के लिए उनके घर जाते रहते थे। मंजू के घर में बच्चों को अकेला देख वह दोनों को गांव ले आया था। बच्चों के लिए पिता का प्यार देख कर पूनम खुद को असुरक्षित महसूस करने लगी। वह विनोद के काम पर चले जाने के बाद अक्सर बच्चों को पीटती रहती थी।








परिवार से मिली जानकारी के अनुसार सौतेली मां पूनम बच्चों को अक्सर पीटती थी। पूनम और विनोद ने करीब एक वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। बुधवार को भी पूनम ने बच्चों के रोने झगड़ने के विवाद को लेकर पिटाई की थी। विराट बचकर भाग गया था। तीन साल की मासूम काव्या को उसने बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया है। विनोद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। - शशांक श्रीवास्तव, सीओ शिकारपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed