{"_id":"6589dd276656d5777a089435","slug":"stepfather-tried-to-rape-his-daughter-after-stealing-rs-100-from-her-pocket-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-9210-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पति-बच्चों को छोड़कर तीन माह से प्रेमी के साथ रही थी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पति-बच्चों को छोड़कर तीन माह से प्रेमी के साथ रही थी महिला
विज्ञापन
स्याना। बाइक से गिरने के बाद महिला को अस्पताल में छोड़कर फरार हुआ युवक महिला का प्रेमी था। बताया जा रहा है कि महिला तीन माह से अपने पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ नगर के स्याना अड्डा के पास रह रही थी। पुलिस पूछताछ में युवक ने महिला से प्रेम संबंध और गढ़ जाने के दौरान हादसे की जानकारी दी है।
रविवार को सीएचसी में एक महिला को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। महिला को भर्ती कराने वाले युवक ने अपना नाम बताते हुए महिला को भाभी बताया और गढ़ जाने के दौरान बाइक से गिरने पर घायल होना बताया था। अस्पताल में चिकित्सकों ने जब महिला को मृत घोषित किया तो युवक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की तो पाया कि महिला कोतवाली देहात के एक गांव की रहने वाली है। पिछले तीन माह से वह अपने पति और बच्चों से विवाद के बाद स्याना अड्डा क्षेत्र में अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक महिला का प्रेमी है और वह भी उसके साथ रह रहा था। नोएडा में पेट्रोल पंप पर नौकरी करने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पूछताछ में आरोपी युवक ने महिला से प्रेम प्रसंग की बात स्वीकार की और बताया कि रविवार को वह महिला को लेकर गढ़ छोड़ने के लिए जा रहा था। इसी दौरान बाइक से गिरने से वह घायल हो गई और उसकी मौत हो गई। दूसरी ओर महिला की शिनाख्त के बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया कि मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अभी मृतका के परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।