फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   state highway

दो दिन की बारिश से गड्ढों में तब्दील हुआ स्टेट हाईवे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
state highway
दो दिन की बारिश से गड्ढों में तब्दील हुआ स्टेट हाईवे
विज्ञापन

बुलंदशहर। दो दिन में 70 एमएम बारिश से स्टेट हाईवे पर भूड़ चौराहे से लेकर डिबाई तक बड़े-बड़े गड्ढे हो गए। वाहन चालकों को धीमे-धीमे चलना पड़ रहा है। गहरे गड्ढों की वजह से हादसे का भी खतरा है। करीब एक माह पहले ही इस हाईवे के गड्ढों को भरने में दो करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च हुई थी।
बुलंदशहर-डिबाई स्टेट हाईवे पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। नगर के मुख्य बाईपास व स्टेट हाईवे वाहनों के रेंगने के कारण जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। कुछ गड्ढे इतने बड़े हैं कि दो और चार पहिया वाहनों का इनसे निकलना संभव ही नहीं है। दोपहिया वाहन सवार गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं। भूड़ चौराहे से तहसील होकर, शिकारपुर, डिबाई, नरौरा, बरेली, बदायूं, स्याना, औरंगाबाद, जहांगीराबाद, गढ़ की ओर प्रतिदिन एक लाख से अधिक वाहन गुजरते हैं। मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे, बुगरासी क्षेत्र, स्याना क्षेत्र, अहार, अनूपशहर, सिकंदराबाद, गुलावठी समेत अन्य क्षेत्रों की सड़कों की हालत खस्ता है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे भी जर्जर
नेशनल हाईवे 91 बनने के बाद जिले के लोगों को दिल्ली और अलीगढ़ की ओर जाना सुगम हो गया था। यह हाईवे भी कई जगह जर्जर हो चुका है। बुलंदशहर से अलीगढ़ की ओर करीब 70 किमी और गाजियाबाद के लालकुआं तक करीब 55 किमी का सफर पूरा करने में डेढ़ से दो घंटे का समय लग रहा है। फिलहाल एनएच 91 को फोरलेन से सिक्स लेन करने का काम चल रहा है। इसके लिए एनएचएआइ ने कार्यदायी संस्था को करीब दो वर्ष का समय दिया है। इसके बाद बाद पुरानी चार लेन पर भी दोबारा से लेयर बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों के गड्ढों को भरने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। नेशनल हाईवे के गड्ढे भरवाने के लिए एनएचएआई को पत्र लिखा जाएगा। बारिश का मौसम खत्म होने के बाद ही काम शुरू हो सकेगा।
- डा. प्रशांत कुमार, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed