फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   stampede and firing during agitation in jhajhar

झाझर में धरने पर बवाल

Fri, 17 Jun 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सिकंदराबाद
अमर उजाला ब्यूरो, सिकंदराबाद Updated Fri, 17 Jun 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
stampede and firing during agitation in jhajhar
धरना - फोटो : अमर उजाला
चकबंदी के विरोध में आमरण अनशन पर बैठे किसानों को शुक्रवार सुबह पुलिस ने बलपूर्वक हटाने की कोशिश की तो हालात बिगड़ गए। पुलिस पर पथराव हुआ जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। जवाब में पुलिस ने रबर बुलेट्स चलाईं तो तीन किसान घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


इस दौरान धरनास्थल से किसान नेता मनवीर तेवतिया अचानक लापता हो गए। उनकी बरामदगी के लिए किसानों ने बुलंदशहर-जेवर हाईवे करीब नौ घंटे तक जाम रखा। सूचना पर पहुंचे एडीएम प्रशासन ने किसानों से वार्ता कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन



झाझर गांव में चार जून से चकबंदी प्रक्रिया के तहत पैमाइश चल रही है। इसके विरोध में किसान 7 जून से धरना दे रहे हैं। 10 जून से आमरण अनशन भी शुरू कर दिया गया था। शुक्रवार तड़के करीब चार बजे एसओ ककोड़ कौशलेंद्र यादव, चौकी प्रभारी झाझर आनंद वीर फोर्स के साथ पहुंचे और अनशनकारियों को बलपूर्वक हटाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया और गाड़ियों के शीशे टूट गए। इस पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। आरोप है कि पुलिस ने रबर बुलेट्स चलाईं। इसमें तीन किसान घनश्याम, हेमराज और जयप्रकाश घायल हो गए।


इसमें से दो को जिला अस्पताल से मेरठ रेफर कर दिया।  बाद में किसानों ने किसान नेता मनवीर तेवतिया की बरामदगी के लिए किसानों ने  बुलंदशहर-जेवर मार्ग जाम कर दिया। एसडीएम प्रशासन अरविंद मिश्र किसानों का ज्ञापन लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। काफी मान-मनौव्वल के बाद किसानों ने दोपहर तीन बजे जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed