फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Srimad Bhagwat Katha

Bulandshahar News: बोले श्रीकृष्ण, सुदामा तूने आने में देर क्यों कर दी...

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
Srimad Bhagwat Katha
शास्त्री नगर में चल रही श्री राम कथा सुनते भक्त। संवाद
बुलंदशहर। गंग नहर स्थित गुरु कार्ष्णि आश्रम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा बुधवार को भी जारी रही। कथा व्यास विश्व चैतन्य महाराज ने श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता की कथा सुनाते हुए कहा कि जब सुदामा श्रीकृष्ण से मिलने पहुंचे तो कहा कि सुदामा तूने आने में देर क्यों कर दी। भक्त भी कथा सुनकर भावविभोर हो गए।
विज्ञापन

विश्व चैतन्य महाराज ने कहा कि मनुष्य को जीवन में भगवत प्रेम में जितना हो सके लगा रहने चहिए। क्योंकि भगवत नाम ही मानव का पालन हार है। जितना हो सके सत्संग और संतों की बीच बैठना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुदामा भगवान के अनन्य भक्त होने साथ ही मित्र भी थे। जब सुदामा गरीबी में अधिक परेशान थे। तब उनकी पत्नी ने उनसे अपने मित्र कृष्ण के पास जाने को कहा पहले तो बार-बार मना करते रहे लेकिन बाद जाने को तैयार हुए और मथुरा पहुंच गए। वहां जब महल में पहुंचे तो अंदर जाने के लिए समाचार भिजवा गया। जब कृष्ण को पता चला के मेरा मित्र सुदामा आए हैं तो वह वह नंगे पैर ही बाहर दौड़े चले आए।
विज्ञापन

उस दौरान श्रीकृष्ण ने कहा कि सुदामा तूने आने में देर क्यों कर दी। क्या तुझे अपने मित्र पर भरोसा नहीं था। इसके बाद सुदामा का खूब आदर सत्कार किया और उनके कष्टों को दूर किया। साथ ही सुदामा के जीवन को ही बदल दिया। कथा में रामकिशोर शर्मा, बलदेव बाधवा, गोपाल गौतम, रवि बाबू, कीमती लाल, प्रदीप गोयल, मधु बाधवा और बीना समेत अन्य भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed