फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Speeding truck collides with house, accident averted

Bulandshahar News: तेज रफ्तार ट्रक मकान से टकराया, हादसा टला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Speeding truck collides with house, accident averted
मकान टकराया ट्रक।  - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। रविवार शाम तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक गांव नानपुर में मेरठ रोड किनारे बने मकान की दीवार से टकरा गया। ट्रक की टक्कर से परिवार के लोगों में भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।


रविवार की शाम गढ़ की तरफ से मेरठ की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक गांव नानपुर में पहुंचा, तो चालक ट्रक से नियंत्रण खो बैठा। जिसके चलते नाला पार कर ट्रक किसान ओमपाल सिंह के मकान की दीवार से जा भिड़ा। ट्रक के दीवार से टकराने की आवाज सुनकर राहगीर और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, वहीं घर के अंदर मौजूद ओमपाल सिंह के परिजन भी अनहोनी की आशंका के चलते बाहर निकल आए। ओमपाल सिंह ने बताया कि हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ है, लेकिन दीवार और ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए। इसी दौरान भगदड़ और भीड़ का फायदा उठाकर चालक और क्लीनर ट्रक को मौके पर ही छोड़कर वहां से भाग गए। ग्रामीणों का कहना है कि चालक शराब के नशे में था, जिसके चलते हादसा हुआ है।
विज्ञापन


सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी चालक और क्लीनर की तलाश कराई जा रही है। जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed