{"_id":"6316389474449903ea5e0c5a","slug":"speciality-hospital-bulandshahr-news-gbd244071535","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीनगर में बनेगा 50 बेड का सुपर मल्टी स्पेशियालिटी अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीबीनगर में बनेगा 50 बेड का सुपर मल्टी स्पेशियालिटी अस्पताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीबीनगर में बनेगा 50 बेड का सुपर मल्टी स्पेशियालिटी अस्पताल
बुलंदशहर/बीबीनगर। कस्बे में 50 बेड का सुपर मल्टी स्पेशियालिटी अस्पताल बनेगा। इसके निर्माण के लिए स्याना विधायक और नगर पंचायत अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा था। इस पर अब शासन ने प्रस्ताव मांग लिया है तो स्वास्थ्य विभाग ने जमीन की उपलब्धता की जानकारी मांग ली है। इससे अब क्षेत्र के लोगों को जल्द अस्पताल की घोषणा का इंतजार है।
बीबीनगर में कॉलेज मार्ग पर 8 बीघा जमीन पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बना हुआ था, लगभग 20 साल पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की नई बिल्डिंग बनने के साथ ही पुरानी बिल्डिंग खाली कर दी गई।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की पुरानी बिल्डिंग आज पूरी तरह जर्जर हालत में है। बीबीनगर की नगर पंचायत अध्यक्षा महेश रूड़कीवाल ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की जर्जर बिल्डिंग पर सरकार से 50 बेड का सुपर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल बनवाने की मांग की गई है। स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने भी इस संबंध में मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखकर अस्पताल निर्माण कराने की मांग की है। रुड़कीवाल ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी बुलंदशहर डॉ. विनय कुमार ने अधीक्षण अभियंता (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं लखनऊ) को पत्र जारी कर भूमि की उपलब्धता और स्थल के नाम की जानकारी मांगी है। कागजी कार्रवाई प्रारंभ होने से नगरवासियों को सुपर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के निर्माण की आस जागी है। कस्बे में सुपर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल बनने से क्षेत्र के लाखों लोगों को लाभ मिलेगा।