फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Specialists did not reach the OPD of the district hospital till 10 am

Bulandshahar News: जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह 10 बजे तक नहीं पहुंचे विशेषज्ञ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला अस्पताल की ओपीडी में पिछले चार दिन से हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं बैठे हैं। मंगलवार को चिकित्सक की आस में मरीज पहुंचे तो उन्हें वहां जमीन पर बैठकर इंतजार करना पड़ा। दो घंटे बाद विशेषज्ञ के कक्ष में प्रशिक्षु ने बैठकर मरीजों को देखा। अस्पताल के सीएमएस का कहना है कि मंगलवार को हड्डी रोग विशेषज्ञ ऑपरेशन ड्यूटी में रहे, बुधवार को वह ओपीडी में मरीजों को देखेंगे। फिजीशियन इन दिनों बीमार चल रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में प्रतिदिन नगर समेत दूर-दराज से 1500 से अधिक मरीज प्राथमिक उपचार कराने के लिए आते हैं। पिछले चार दिन से ओपीडी में मरीजों को न तो फिजीशियन मिल रहे हैं और न ही आर्थोपेडिक सर्जन। ऐसे में मरीजों को अन्य विशेषज्ञ से इलाज कराना पड़ रहा है। मंगलवार को ओपीडी खुलने पर आर्थोपेडिक सर्जन (हड्डी रोग विशेषज्ञ) का कक्ष खुला मिलने पर मरीज इंतजार करने को लाइन में खड़े हो गए। इंतजार करते-करते दो घंटे हो जाने पर भी चिकित्सक न आने पर मरीज थक जाने पर जमीन पर बैठ गए। मरीजों के जमीन पर बैठा देख अस्पताल प्रशासन ने कुछ देर बाद एक प्रशिक्षु चिकित्सक को पूर्व मरीजों की दवाएं लिखने के लिए भेजा। लेकिन कुछ देर बाद वह भी कक्ष से चला गया। ऐसे में काफी संख्या में मरीजों को बिना इलाज व परामर्श के वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन


जिले में मात्र एक हड्डी रोग विशेषज्ञ के कारण आ रही दिक्कत
जिलेभर के सरकारी चिकित्सालयों में मात्र एक ही हड्डी रोग विशेषज्ञ तैनात है। जिनकी समय-समय पर अन्य कार्य में ड्यूटी लगती रहती है। चार दिन में वह एक दिन कोर्ट केस में, एक दिन जेल शिविर, सोमवार को इमरजेंसी ड्यूटी तो मंगलवार को ऑपरेशन कक्ष में ड्यूटी रही। मरीज शादाब व सुरेश ने बताया कि पैरों में दर्द रहने पर चिकित्सक को दिखाने आए, लेकिन चिकित्सक आए नहीं। मरीज पवन व सुनीता ने बताया कि अस्पताल में विशेषज्ञ तैनात रहने के बाद भी नहीं मिलते।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्थोपेडिक सर्जन मंगलवार को ओटी में रहे। बुधवार को वह ओपीडी में बैठेंगे। फिजीशियन को पीलिया हो रहा है, इस कारण वह अवकाश पर हैं। अवकाश पर चिकित्सक के रहने पर उनके कक्ष पर नोटिस चस्पा करवाया जाएगा, जिससे मरीजों को परेशानी ना हो। - डॉ. राजीव प्रसाद, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed