{"_id":"5726397e4f1c1b56035cd211","slug":"sp-ran-in-41-degree-temperature-cycle","type":"story","status":"publish","title_hn":"41 डिग्री तापमान में दौड़ी सपा की साइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
41 डिग्री तापमान में दौड़ी सपा की साइकिल
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 01 May 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
sp
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
41 डिग्री तापमान के बीच गर्म हवाओं के थपेड़ों में सपा की साइकिल शहर और गांवों में गली गली दौड़ी। जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने खुद 27 किलोमीटर साइकिल चलाकर कार्यकर्ताआें को कठिन परिश्रम का संकेत दिया।
विज्ञापन
बुलंदशहर जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर और सदर विधानसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी मुस्तकीम अल्वी ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली रवाना की। रैली लल्ला बाबू रोड से रोडवेज बस अड्डा होते हुए अंसारी रोड चौराहा पहुंची।
विज्ञापन
रैली के दौरान जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर, जिला महासचिव राहुल यादव, ठाकुर सुनील सिंह, शुजात आलम, मुस्तकीम अल्वी प्रेमवीर यादव, रीता आर्या आदि मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सोमवार से हर ब्लाक में साइकिल रैली का निरीक्षण किया जाएगा। वे खुद हर ब्लाक में पहुंचकर कम से कम पांच किमी. साइकिल चलाएंगे।
विज्ञापन
गुलावठी में में एमएलसी जितेंद्र यादव के निर्देशन में रैली शहीद स्मारक से शुरू हुई। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शकील अहमद एवं महासचिव सलमान अहमद खां ने अगुवाई की। जीतू तेवतिया, जिला पंचायत सदस्य फहीमुद्दीन मेवाती, साबु अल्वी, शहजाद अल्वी, भगीरथ शर्मा आदि ने भाग लिया।
औरंगाबाद में गांव पवसरा से रैली का शुभारंभ सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और विधानसभा प्रत्याशी सैय्यद हिमायत अली ने किया। खनौदा, जिताका, खाजपुर होती हुई औरंगाबाद में संपन्न हुई।
रैली में छात्रसभा के जिलाध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष शेख रहीस अहमद, अख्तर मेवाती, रियाजुद्दीन कुरैशी, यामीन मेवाती, नसीर पहलवान, अजय अग्रवाल, शहनाज बाजी, मुरसलीम अल्वी मौजूद रहे।
बुगरासी में रैली का शुभारंभ पूर्व मंत्री हितेश कुमारी लोधी ने किया। जलालपुर, सुलैला, रुखी, भगवानपुर व रवानी कटीरी में निकाली गई। नगर अध्यक्ष हकीम शौकत अली, राजकुमार भुर्जी, इमामुद्दीन मलिक, भुट्टू अंसारी, जाहिद खां, नितिन शर्मा आदि सहित अनेक सपाई रहे।
सिकंदराबाद में एमएलसी नरेंद्र भाटी ने झंडी दिखाकर डाक बंगले से रैली को रवाना किया। रैली का नेतृत्व पार्टी प्रत्याशी अब्दुल रब ने किया। रैली में नगर अध्यक्ष फैसल शमशाद, जिप अध्यक्ष हरेंद्र यादव, कर्मवीर गुर्जर, बल्लू अंसारी, रफीकुद्दीन पहलवान, युसुफ पटेल, एजाजुद्दीन, डा. निसार मेवाती, रिजवान कुरैशी मौजूद रहे।