फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   SP mla surrounded in charge of intimidation.

धमकी देने के आरोपों में घिरे सपा विधायक

Mon, 04 Jan 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 04 Jan 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
SP mla surrounded in charge of intimidation.
जेल में बंद शूटर संतोष राय से मिली धमकी झेलने वाले सपा विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित अब खुद ही धमकी देने के आरोपों में घिर गए हैं।
विज्ञापन


पूर्व जिला पंचायत सदस्य चमन चौधरी ने विधायक पर अपने पति योगेंद्र बझेड़ा की हत्या कराने की आशंका जताई है। हालांकि विधायक ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य चमन चौधरी का आरोप है कि डिबाई से सपा विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित उनके पति योगेंद्र बछेड़ा को झूठे केस में फंसा चुके हैं।
विज्ञापन


अब वह उनके पति की हत्या कराना चाहते हैं। इसी के चलते बुलंदशहर जेल में बंद योगेंद्र बझेड़ा को गुड्डू पंडित ने गाजियाबाद जेल में स्थानांतरित करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध आला अफसरों के यहां 15 अक्टूबर को पत्र भेजा गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बता दें कि हाल ही में गोरखपुर जेल में बंद अमरमणि त्रिपाठी के शूटर संतोष राय ने पौड़ी जेल से गुड्डू पंडित को फोन पर धमकी दी थी, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

विधायक गुड्डू पंडित ने अपने ऊपर लगे आरोपों के बारे में कहा है कि अपराधी की कोई जाति या धर्म नहीं होता। हम हमेशा अपराधियों के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं। योगेंद्र बझेड़ा के मामले में मेरा कोई लेना देना नहीं हैं। सारे आरोप बेबुनियाद हैं।


विधायक के धमकी देने के मामले की शिकायत पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने महानिरीक्षक कारागार से की है। महानिरीक्षक कारागार के निर्देश पर जांच की जाएगी। - राजेश कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed