फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   " SP cheating People '

‘जनता को धोखा दे रही सपा’

Mon, 11 Apr 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Mon, 11 Apr 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
" SP cheating People '
बुलंदशहर में सोमवार को कांग्रेसियों द्वारा निकाली गई रैली में शामिल पदाधिकारी और कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

जिला और शहर कांग्रेस कमेटी ने राज्य सरकार के विरोध में सोमवार को ‘कांग्रेस लाओ, किसान-मजदूर बचाओ’ रैली निकाली। पार्टी मुख्यालय से शुरू हुई इस रैली का जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी और शहर अध्यक्ष मुनीर अकबर ने नेतृत्व किया।

विज्ञापन


रैली का शुभारंभ खुर्जा विधायक बंसी सिंह पहाड़िया ने किया। कालाआम, चौक बाजार, मामन चौकी, ऊपर कोट से ग्राम धमेड़ा, शाहनपुर, हैदराबाद, मालागढ़, जैनपुर और मऊखेड़ा से होते हुए रैली जिला कार्यालय पर शाम को संपन्न हुई।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह रैली का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी ने कहा कि सपा ने प्रदेश की जनता खासकर गरीबों, मजदूरों, किसानों, अल्पसंख्यकों और दलितों के साथ वादाखिलाफी की है। प्रदेश सरकार जनता को धोखा दे रही है। कांग्रेस पार्टी सपा सरकार की कारगुजारियों का पर्दाफाश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक बंसी पहाड़िया, शहर अध्यक्ष सैय्यद मुनीर अकबर, देवी दयाल, चौ. श्यौपाल सिं,ह, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र त्यागी, राहुल गोविल ने भी सपा सरकार की पोल खोलते हुए कहा कि जनता इस सरकार से परेशान है और अब कांग्रेस को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है।


इस मौके पर सच्चिदांनद गौड, देवदत्त शर्मा, महेश शास्त्री, नाफे अंसारी, आदर्श मुदगल, कैफी फैसल, इरशद, इराफात अली, जगमाल मावई, मोहन लाल शर्मा, नरेंद्र चौधरी, कृष्ण कुमार वर्मा, आस मुहम्मद कुरैशी आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed