{"_id":"69e3c2625636dbd9c1052300","slug":"son-commits-suicide-after-parents-quarrel-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-152440-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: माता-पिता के झगड़े के बाद बेटे ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: माता-पिता के झगड़े के बाद बेटे ने की आत्महत्या
विज्ञापन
खुर्जा में किशोर के आत्महत्या करने के बाद अस्पताल में लगी भीड़।
खुर्जा। माता-पिता के झगड़े से परेशान होकर एक किशोर ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि किशोर के पिता शराब पीते हैं और उसकी मां से आए दिन लड़ाई झगड़ा करते थे। इससे नाराज होकर उसने फंदा लगा लिया।
शनिवार को जटिया अस्पताल के पास झोपड़ी में रहने वाले लकी ने फंदा लगा लिया। पुलिस के अनुसार लकी के पिता अजीत शराब पीने के आदि हैं। वह आए दिन लकी की मां से शराब पीकर झगड़ा और मारपीट करते थे। शनिवार रात करीब आठ बजे भी लकी के पिता ने शराब के नशे में मां को पीटा। उसके बाद अजीत ने शराब के नशे में ईंट से अपने सिर पर वार कर दिया, जिससे खून निकलने लगा।
इसको देखकर लकी डर गया कि अब उसकी मां पर पुलिस कार्रवाई हो जाएगी। झोपड़ी के अंदर डंडे से लटक कर लकी ने फंदा लगाकर जान दे दी। इससे उसकी मौत हो गई। करीब एक घंटे तक उसका पता नहीं चलने पर मां ने तलाश शुरू कर तो वह झोपड़ी के अंदर की तरफ लटका हुआ था। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे तब तक उसकी मृत्यु हो गई थी। सीओ शोभित कुमार का कहना है कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। मृतक का पिता शराब पीने का आदि है। प्रथम दृष्टया किशोर ने झगड़े के कारण आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है। मामले में जांच की जा रही है।