फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Soldiers car burnt in Bulandshahr after collide with handpump

गंगा स्नान करने जा रहा था जवान: नल से टकराई फौजी की कार, टक्कर लगते ही बन गई आग का गोला; देखें खौफनाक वीडियो

Sun, 28 Dec 2025 07:21 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: विकास कुमार Updated Sun, 28 Dec 2025 07:21 PM IST
सार

घटना के समय क्षेत्र में अत्यधिक घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे दृश्यता बेहद कम थी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना प्रशासन को दी। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Soldiers car burnt in Bulandshahr after collide with handpump
सरकारी नल से टकराई कार में लगी आग जलकर हुई राख - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर स्थित डिबाई क्षेत्र में रविवार सुबह घने कोहरे के कारण एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। आज सुबह लगभग 5:30 से 6:00 बजे के बीच सेना में कार्यरत युवक की कार सरकारी नल से टकराने के बाद आग की चपेट में आ गई। आग इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई, लेकिन चालक की जान बच गई।

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय कुमार पुत्र अशोक कुमार राघव, निवासी दियोरऊ, सेना में कार्यरत हैं। वे सुबह गंगा स्नान के लिए निकले थे, लेकिन घना कोहरा होने के कारण रास्ते से ही वापस लौट रहे थे। इसी दौरान दियोरऊ गेट के पास उनकी मारुति ब्रेजा कार घने कोहरे के चलते अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे सरकारी नल से टकरा गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर के तुरंत बाद कार में आग लग गई। उस समय अजय कुमार कार में अकेले थे। उन्होंने सतर्कता दिखाते हुए समय रहते कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
 
विज्ञापन

घटना के समय क्षेत्र में अत्यधिक घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे दृश्यता बेहद कम थी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना प्रशासन को दी। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल फौजी अजय कुमार पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्होंने स्वयं बताया कि वे ठीक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed