{"_id":"68923b810d5debb4e003d4b5","slug":"solar-power-project-will-start-in-chola-kakod-bulandshahr-news-c-30-ald1006-692916-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: चोला, ककोड़ में शुरू होगी सौर ऊर्जा परियोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: चोला, ककोड़ में शुरू होगी सौर ऊर्जा परियोजना
विज्ञापन
सिकंदराबाद। तहसील क्षेत्र के चोला, ककोड़ में सौर ऊर्जा परियोजना लगाने की तैयारी है। नव एवं नवीनीकरण ऊर्जा विकास अभिकरण (नेडा) के जिला परियोजना अधिकारी थान सिंह ने बताया कि चोला, ककोड़ में विद्युत उपकेंद्र के समीप भारत सरकार द्वारा संचालित पीएम कुसुम-2 योजना के अन्तर्गत सौर ऊर्जा परियोजना प्रस्तावित है। योजना के अन्तर्गत निजी कंपनियों द्वारा सौर ऊर्जा प्लांट की स्थापना की जाएगी, जिससे किसानों को सिंचाई के लिए विद्युत आपूर्ति की जाएगी। परियोजना के लिए जमीन उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने तहसील प्रशासन को पत्र लिखा है। जमीन की उपलब्धता होने के साथ ही परियोजना पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। राजस्व निरीक्षक कार्यालय मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि इस संंबंध में जिला प्रशासन से पत्र प्राप्त हुआ है। परियोजना के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन