{"_id":"5783e79e4f1c1ba55313da65","slug":"so-much-haste-to-plantation-somewhere-idling","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधरोपण के लिए कहीं सुस्ती तो कहीं दिखी फुर्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधरोपण के लिए कहीं सुस्ती तो कहीं दिखी फुर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 12 Jul 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
पर्यावरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर/नरौरा/अनूपशहर। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत सोमवार को शुरू हुए पौधरोपण को लेकर कहीं सुस्ती तो कहीं फुर्ती दिखाई दी। मंगलवार सुबह 10 बजे तक 3.26 लाख पौधे लगाए जाएंगे। पौधरोपण वन विभाग, शिक्षण संस्थानों और सरकारी विभागोें में शुरू किया गया है।
विज्ञापन
वन विभाग की ओर से चिन्हित 33 स्थानों पर पौधरोपण की शुरुआत हुई। विभाग ने डीएम शुभ्रा सक्सेना के आदेश पर जिले को सात सुपर जोन, सात जोन और 10 सेक्टर में बांट रखा है। हर विकास खंड के बीडीओ को सेक्टर अधिकारी और संबंधित तहसीलदार को जोनल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
शासन की ओर से ऑडिटर और विटनेस की नियुक्ति भी की गई है। पौधरोपण के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकतर अफसर कार्यालय में दिखाई दिए। इसी तरह कई सरकारी विभागों के अफसरों ने पौधरोपण से दूरी बनाए रखी। यह अलग बात रही कि वन विभाग की ओर से अथक प्रयास किए गए।
विज्ञापन
डीएफओ एके सक्सेना ने बताया कि हर पौधरोपण स्थल पर टीचर और स्टूडेंट के अलावा समाजसेवी संस्थाओं, जैसे गायत्री परिवार और डेरा सच्चा सौदा से जुड़े अनुयायियों ने सक्रियता दिखाई। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी की ओर से हर ब्लॉक में चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती की गई।
सीडीओ जसजीत कौर ने पौधरोपण की समीक्षा की। कार्यक्रम की शुरुआत राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने बाईपास पर की। सपा जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने भी पौधे लगाए। एनसीसी और विभिन्न शिक्षण संस्थानों के स्टूडेंट और टीचरों ने भी कार्यक्रम में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
सिंचाई विभाग ने गंग नहरों के माध्य हरित पट्टी पर पांच हजार पौधे लगाने का दावा किया है। बुलंदशहर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी, अधिशासी अभियंता मणिकांत, सहायक अभियंता अरविंद चौधरी, भगवान सिंह बिष्ट, विजय सिंह मौजूद रहे।
भूड़ रोड स्थित गॉड सेंड स्कूल में सपा जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। शुजात आलम एडवोकेट, मतलूब अली, प्रेमवीर यादव, राहुल गुर्जर, हाजी अख्तर, माजिद गाजी मौजूद रहे। कोर्ट रोड स्थित सेंट आरजे पब्लिक स्कूल में बच्चों ने 40 पौधे रोपित किए।
स्कूल संस्थापक नंद कुमार शर्मा, निदेशक सौरभ पचौरी, प्रधानाचार्य एसपी ओझा मौजूद रहे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय शाहनगर में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लाकाध्यक्ष इफ्तेखार अहमद, दाऊद खां, राहत खा, प्रधान अध्यापिका विमलेश आदि ने पौधरोपण किया। कन्या शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में छात्राओं ने टीचरों के संग पौधरोपण किया।