{"_id":"64f371764ff5038dc10d5908","slug":"smuggler-arrested-with-illegal-liquor-worth-rs-25-lakh-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-3759-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: ढाई लाख की अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: ढाई लाख की अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बीबीनगर। थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दिल्ली से कार में तस्करी कर लाई जा रही लाखों रुपये कीमत की शराब बरामद की है। यह शराब बीबीनगर के रास्ते पूर्वी उत्तर प्रदेश में सप्लाई की जानी थी। पुलिस ने मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। जिसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि थाना पुलिस की एक टीम शुक्रवार रात को क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली की खेरपुर नहर पुल की तरफ से एक कार में दिल्ली से शराब तस्करी कर लाई जा रही है। सूचना पर टीम ने नहर पुल के पास चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। देर रात पुलिस ने एक ब्रेजा कार को रुकने का इशारा किया। लेकिन, आरोपी भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन, पुलिस ने कार को घेराबंदी कर रुकवा लिया। तलाशी के दौरान कार से 472 बोतल अंग्रेजी मार्का शराब बरामद हुई। साथ ही पकड़े गए तस्कर की शिनाख्त सुशील सिंह निवासी सिकन्दरपुर थाना गुहाना जनपद सोनीपत हरियाणा के रूप में हुई। अरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह ब्रेजा गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर दिल्ली से शराब की तस्करी कर पूर्वी उत्तर प्रदेश में सप्लाई करता है।
पुलिस ने पूछताछ के बाद अन्य लोगों की भी तलाश शुरू कर दी है। साथ ही पकड़े गए आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।