फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   SMJEC team tops regional cricket tournament

Bulandshahar News: क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में एसएमजेईसी की टीम अव्वल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
SMJEC team tops regional cricket tournament
खुर्जा के एसएमजेईसी इंटर कॉलेज में आयोजित क्षेत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता में विजेता ट
खुर्जा। एसएमजेईसी इंटर कॉलेज में शनिवार को क्षेत्रीय स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें एसएमजेईसी स्कूल की टीम अव्वल रही। विजेता तीनों टीमों का चयन जिला स्तर के लिए हो गया है। यह 22 सितंबर को होगी।
विज्ञापन


क्षेत्रीय क्रीड़ाध्यक्ष रोहित राजधान सिंह ने बताया कि 70वीं क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. अनीता भारद्वाज ने फीता काटकर किया। इस टूर्नामेंट में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बालक वर्ग की अंडर-17 में जेएएस इंटर कॉलेज की टीम ने प्रथम, किसान इंटर कॉलेज मदनपुर ने द्वितीय तथा जीआई इंटर कॉलेज ढेंगोरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 एसएएमजेईसी इंटर कॉलेज ने प्रथम, वैदिक इंटर कॉलेज करौरा ने द्वितीय और जेएएस इंटर कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 में एसएमजेईसी इंटर कॉलेज ने प्रथम, रिफाहे-ए-आम इंटर कॉलेज ने द्वितीय और जेएएस इंटर कॉलेज तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच रेफरी की भूमिका अजय राय, मोहम्मद अनवर, संजय सिंह, वरुण सिंह और विनीत सेन ने निभाई। विजेता टीमों 22 सितंबर को होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी भाग लेंगी, जो एसएमजेईसी इंटर कॉलेज खुर्जा में होगी। इस दौरान रगनेश कुमार, कपिल सिंह, महेंद्र कुमार, ज्ञान चंद पटेल, मोहम्मद शकील और जुबैर सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed