{"_id":"58ab34364f1c1b1053b236c2","slug":"smart-city-will-then-race-in-the-city-race","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी की रेस में फिर दौड़ लगाएगा शहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी की रेस में फिर दौड़ लगाएगा शहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 20 Feb 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दो साल पहले गंदगी को लेकर स्मार्ट सिटी की रेस में औंधे मुंह गिरा बुलंदशहर फिर से दौड़ लगाने को तैयार है। शहर की स्वच्छता को लेकर नगर पालिका ने फिर से रिपोर्ट बनानी शुरू की है। यह रिपोर्ट केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय और निकाय निदेशक को भेजी जाएंगी। इस बार नगर पालिका अफसरों को उम्मीद है कि शहर स्वच्छता का पायदान पार करने में सफल हो जाएगा।
एक बार फिर शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की रेस शुरू हो गई है। इसलिए केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने निदेशक निकाय से जिला मुख्यालयों की स्वच्छता को लेकर रिपोर्ट तलब की है। इसके चलते के अफसरों ने भाग दौड़ शुरू कर दी है। शहर की स्वच्छता को लेकर रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में शहर में स्वच्छता की स्थिति, डस्टबीन, शौचालय, नाले, नालियां आदि सभी की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद यह रिपोर्ट निदेशक निकाय के माध्यम से केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय को भेजा जाएगा। बताया जा रहा है कि इस बार शहर की स्वच्छता की रेकिंग में सुधार हो सकता है। अफसरों को उम्मीद है कि इस बार बुलंदशहर की तस्वीर स्वच्छता के मानदंड पर खड़ी उतरेगी।
विज्ञापन