फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Slots at Passport Seva Kendras will increase from March 16

Bulandshahar News: 16 मार्च से पासपोर्ट सेवा केंद्र पर बढ़ जाएंगे स्लॉट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Slots at Passport Seva Kendras will increase from March 16
बुलंदशहर। पासपोर्ट बनवाने के लिए इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। 16 मार्च से प्रधान डाकघर पर संचालित पासपोर्ट सेवा केंद्र पर प्रतिदिन 100 आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इससे काफी लोगों को राहत मिलेगी। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी (भारतीय विदेश सेवा) अनुज स्वरूप ने बताया कि पासपोर्ट सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने के लिए प्रयास लगातार किए जा रहे है। प्रधान डाकघर पर संचालित पासपोर्ट सेवा केंद्र पर पासपोर्ट व पीसीसी आवेदन की संख्या 16 मार्च से बढ़ा दी जाएगी। बताया कि वर्तमान में प्रतिदिन 45 पासपोर्ट व पांच पीसीसी आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। 16 मार्च से यह बढ़ाकर प्रतिदिन 90 पासपोर्ट व 10 पीसीसी के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन की संख्या बढ़ाने का उद्देश्य नागरिकों को सरल तरीके से पासपोर्ट सेवाएं देने का है। इस पहल से पासपोर्ट की बढ़ी हुई मांग को समय पर पूरा किया जा सकेगा। साथ ही लोगों को अप्वाइंटमेंट मिलने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed