{"_id":"650339e1f27a9364330af864","slug":"skill-assessment-test-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-4249-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: एक दूसरे से सटकर बैठे छात्र-छात्राएं, देखकर भरी ओएमआर शीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: एक दूसरे से सटकर बैठे छात्र-छात्राएं, देखकर भरी ओएमआर शीट
विज्ञापन
नरसेना के स्कूल में परीक्षा देती छात्राएं। संवाद
बुलंदशहर। परिषदीय स्कूलों में बृहस्पतिवार को कक्षा चार से लेकर आठवीं तक के छात्र-छात्राओं ने निपुण मूल्यांकन परीक्षा दी। निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए यह परीक्षा भी पूर्व की परीक्षाओं की तरह हुई। तमाम स्कूलों में छात्र-छात्राएं सटकर बैठे और एक-दूसरे की ओएमआर शीट देखकर भरी। किसी स्कूल में जमीन पर तो कहीं डेस्क-बेंच पर छात्रों ने परीक्षा दी।
निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बृहस्पतिवार को कक्षा चार से आठ तक के छात्र-छात्राओं की निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए गणित एवं विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित हुई। इसमें 1862 परिषदीय और 16 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों के छात्र-छात्रा शामिल हुए। पंजीकृत 1,30,474 में से 1,20,293 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 10,683 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा में कुल 92.20 फीसदी छात्र-छात्रा शामिल हुए। परीक्षा सुबह नौ बजे से साढ़े दस बजे तक चली। इससे पहले छात्र-छात्राओं को 10 मिनट का समय प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए दिया गया।
गणित और विज्ञान के सवाल पूछे
कक्षा चार से आठवीं तक की निपुण मूल्यांकन परीक्षा में छात्र-छात्राओं से गणित और विज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गए। इनमें विज्ञान विषय से पदार्थ की किस अवस्था में अणु बहुत दूर-दूर होते हैं? लोहा किसका उदाहरण है? आइसक्रीम के मुख्य अवयव हैं? और मोमबत्ती का जलना किस प्रकार का परिवर्तन है, जैसे सवाल पूछे गए। इसी तरह गणित विषय से 536 में 5 का स्थानीय मान है, 8, 7, 0 और पांच से बनने वाली चार अंकों की सबसे बड़ी संख्या में सात का स्थानीय मान होगा, नीचे दी गई संख्या-रेखा को देखकर उचित गणितीय संक्रिया को पहचानिए और 6 और y के योगफल का बीज गणितीय रूप है, जैसे सवाल शामिल रहे।
विज्ञापन
जिले में निपुण मूल्यांकन परीक्षा नियमानुसार और शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। जिले के तमाम ऐसे स्कूल हैं, जहां पर अभी फर्नीचर नहीं है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को फर्श पर एक साथ बैठकर ही पढ़ाई करनी और परीक्षा देनी होती है। शतप्रतिशत छात्रों को परीक्षा में शामिल करने वाले शिक्षकों को सर्टिफिकेट दिया जाएगा। - डाॅ. लक्ष्मीकांत पांडेय, बेसिक शिक्षा अधिकारी