फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   six lane highway

Bulandshahar News: 200 करोड़ की लागत से चौड़े होंगे छह हाईवे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 09:47 PM IST
विज्ञापन
six lane highway
200 करोड़ की लागत से चौड़े होंगे छह हाईवे
विज्ञापन

बुलंदशहर। लोक निर्माण विभाग ने जिले के छह हाईवे के चौड़ीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। शासन से स्वीकृति के बाद टेंडर जारी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। प्रतिदिन इन हाईवे से होकर करीब पांच लाख लोग अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। इन पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में इन्हें चौड़ा किया जाना आवश्यक है।
नेशनल हाईवे 91 से जोड़ने वाले सिकंदराबाद स्टेट हाईवे को अब फोरलेन किया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने करीब 56.50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है। नेशनल हाईवे से सिकंदराबाद की ओर पांच किमी सड़क को 31.45 करोड़ से फोरलेन, सिकंदराबाद शहर के अंदर होते हुए हाईवे तक सड़क को सात से दस मीटर करने पर 25.15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

अनूपशहर-कर्णवास-नरौरा को जोड़ने वाले कल्याण सिंह मार्ग की चौड़ाई 3.75 मीटर है, जिसे बढ़ाकर सात मीटर किया जाएगा। करीब 30 किमी लंबे इस हाईवे के चौड़ीकरण पर 73.05 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। इससे शिवरात्रि, दशहरा, पूर्णिमा, अमावस्या पर गंगा स्नान और मेले में आने वाले लोगों को सीधा फायदा होगा। जबकि 16.5 किमी लंबे हामिदपुर-सिकंदराबाद-कुचेसर मार्ग को सात से दस मीटर करने पर 49.98 करोड़ और 15 किमी लंबे जहांगीराबाद-दौलतपुर मार्ग को 3.75 से सात मीटर करने पर 32 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ-बदायूं हाईवे के चौड़ीकरण को स्वीकृति का इंतजार
नगर के डीएवी फ्लाईओवर से डिबाई होते हुए बदायूं जाने वाले स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अभी स्वीकृति नहीं मिली है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने करीब 40 किमी लंबे हाईवे के चौड़ीकरण के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। अधिकारी शासन से स्वीकृति का इंतजार कर रहे हैं।

विभिन्न हाईवे के चौड़ीकरण के लिए करीब 200 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। शासन से स्वीकृति और बजट मिलने के बाद प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - प्रताप सिंह, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed