{"_id":"6755cf3d1db12aa8290efd2a","slug":"six-lakh-rupees-were-grabbed-from-a-woman-on-the-pretext-of-making-her-a-partner-in-the-company-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-126168-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: कंपनी में साझीदार बनाने का झांसा दे महिला से हड़पे छह लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: कंपनी में साझीदार बनाने का झांसा दे महिला से हड़पे छह लाख रुपये
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र के मोहल्ला टांडा निवासी महिला से पड़ोस में ही रहने वाले दो लोगों ने एक कंपनी में साझीदार बनाने का झांसा देकर छह लाख रुपये हड़प लिए। वहीं, अब महिला अपने रुपये मांग रही है तो आरोपी उन्हें हत्या की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली देहात में नई मंडी चौकी क्षेत्र के मोहल्ला टांडा निवासी पूनम ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उसके यहां पर लवकेश और धर्मेंद्र निवासी मोहल्ला टांडा स्टेडियम रोड का आना-जाना था।
उन दोनों से उनके परिवार के अच्छे संबंध थे। आरोप है कि उक्त दोनों आरोपियों ने संबंधों का हवाला देते हुए एक कंपनी खोलने के लिए उससे रुपये उधार मांगे। दोनों आरोपियों पर विश्वास करते हुए उसने दिसंबर 2022 से मई 2023 तक कुल 6 लाख रुपये उधार दे दिए गए। उस दौरान आरोपियों ने उसके पुत्र की भी कंपनी में नौकरी लगने का झांसा दिया था और एक कंपनी खोलने के बाद दोनों आरोपियों ने उसके पुत्र को फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दे दिया।
विज्ञापन
साथ ही आरोपियों ने पीड़िता को भी कंपनी में साझीदार बनाने का आश्वासन दिया, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। निर्धारित अवधि के बाद पीड़िता ने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे तो वह उसे आश्वासन देते रहे। 22 सितंबर 2023 को अपने पति के साथ दोनों आरोपियों से रुपये लेने के लिए उनके घर पहुंची तो उनके द्वारा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।
सीओ ऋजुल कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद