Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Six convicted of assaulting a family in Manpur sentenced to three years in prison each

Bulandshahar News: मानपुर में परिवार से मारपीट के छह दोषियों को तीन-तीन साल कारावास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। अगौता थाना क्षेत्र के गांव मानपुर में दो साल पहले हुई मारपीट की घटना के छह दोषियों को अदालत ने तीन-तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। एडीजे-14 न्यायाधीश चंद्र विजय त्रिनेत्र की अदालत ने सभी दोषियों पर 4,500-4,500 रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अगौता क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी नवीन कुमार और उनके परिजनों के साथ वर्ष 2024 में गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट की थी।
विज्ञापन

इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर 11 अगस्त 2024 को अगौता थाने में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। थाना पुलिस ने मामले की त्वरित विवेचना पूरी करते हुए नौ अक्तूबर 2024 को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। बुधवार को एडीजे-14 अदालत में मामले की सुनवाई पूरी हुई। न्यायाधीश ने प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर मानपुर निवासी सतेन्द्र के पुत्र दीपक, सहदेव, अंकुर, मोनू (उर्फ मोन्टू), आकाश और सूरजमल के पुत्र महेन्द्र को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed