फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Six arrested

खुलेआम काट रहे थे चोरी की बस और ट्रक, छह गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Six arrested
पुलिस द्वारा नगर में अवैध रूप से वाहनों का कटान करते पकड़े गए लोग। - फोटो : BULANDSHAHR
खुलेआम काट रहे थे चोरी की बस और ट्रक, छह गिरफ्तार
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर पुलिस ने स्याना अड्डे की तरफ कब्रिस्तान मस्जिद के पास अवैध रूप से गाड़ियों का कटान करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पांच आरोपी वहां से फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने मौके से छह बस, नौ ट्रक के अलावा कई वाहनों के कटे हुए पार्ट्स बरामद किए हैं। पुलिस ने पूछताछ कर सभी छह आरोपियों का चालान कर दिया है, जबकि, फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह नगर पुलिस की एक टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। उसी दौरान नगर कोतवाल अखिलेश त्रिपाठी को सूचना मिली कि शिकारपुर तिराहे से आगे स्याना अड्डे की तरफ कब्रिस्तान मस्जिद के पास खाली जगह में वाहनों को काटा जा रहा है। आरोपियों द्वारा चोरी के वाहन और पुराने वाहन लाकर उन्हें कटवाकर उनके पार्ट्स अलग-अलग स्थानों पर बेच दिए जाते हैं। इस सूचना पर पुलिस ने दबिश दी तो वहां वाहन काटते हुए लोग इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने छह आरोपियों को मौके से घेराबंदी कर दबोच लिया, जबकि पांच अन्य आरोपी फरार होने में कामयाब रहे। पकड़े गए आरोपियों की शिनाख्त मुसब्बर पुत्र मोहम्मद हनीफ, अल्ताफ पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी 40 फुटा आनंद विहार स्याना रोड कोतवाली देहात, शहजाद पुत्र युसूफ निवासी मोहल्ला रूकनसराय कोतवाली नगर, शाहरुख पुत्र तैय्यब निवासी न्यू साठा गली कोतवाली नगर, गुफरान पुत्र मोहम्मद इलियास निवासी 40 फुटा आनंद विहार कोतवाली देहात और अनीश पुत्र उमर हसन निवासी 40 फुटा आनंद विहार ताज मस्जिद वाली गली कोतवाली देहात के रूप में हुई।
विज्ञापन

मौके से बस-ट्रक समेत ये सामान हुए बरामद
पुलिस ने मौके से चार स्कूल बस समेत छह बस और नौ ट्रक बरामद किए हैं। इसके अलावा दो खुले इंजन, 23 कमानी वाहन, 25 स्टेपनी, 23 टायर, 26 ऑक्सीजन सिलिंडर, गीयर बॉक्स, एक्सल फ्रंट, लकड़ी, शीशे, सीटें, वाहन फोम आदि सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने और दूसरे जिलों से लाते थे वाहन
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके द्वारा आर्थिक लाभ के लिए चोरी किए हुए वाहन और पुराने वाहनों को अन्य जिलों से खरीदकर लाया जाता था। इन वाहनों को मजदूरों की मदद से काटकर उनके पार्ट्स अलग-अलग कर लिए जाते थे। इन पार्ट्स को अलग-अलग स्थानों पर बेच दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed