{"_id":"69a713b8ab284aa6b702d694","slug":"sites-marked-for-fstp-in-ronda-and-fatehpur-jado-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-149603-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: रोंडा व फतेहपुर जादो में एफएसटीपी के लिए जगह चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: रोंडा व फतेहपुर जादो में एफएसटीपी के लिए जगह चिह्नित
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में शासन ने दो एफएसटीपी (फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट) मंजूर किए हैं। इनके निर्माण पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च होंगे।
जिला पंचायत राज विभाग ने एक एफएसटीपी जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव रोंडा और दूसरा सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव फतेहपुर जादो में निर्माण कराने के लिए जमीन चिह्नित कर ली है।
अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही इनका निर्माण शुरू हो जाएगा। जिला पंचायती राज अधिकारी नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन फेज तृतीय के अंतर्गत दोनों एफएसटीपी का निर्माण होगा। प्रत्येक की क्षमता 10 केएलडी होगी।
इनका निर्माण कराने के लिए उन गांवों की जमीन चिन्हित की गई हैं, जहां से जिले के सभी ब्लॉक कवर किए जा सकें। इसका फायदा 50 हजार से अधिक ग्रामीण परिवारों को होगा, क्योंकि सेप्टिक टैंक खाली कराकर मल निस्तारण की सुविधा मिल सकेगी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में 50 हजार से अधिक शौचालय टैंक वाले हैं, जिनके मल का निस्तारण होगा।
विज्ञापन
एफएसटीपी से प्राप्त ठोस पदार्थों से खाद बनेगी। उपचारित पानी का उपयोग सिंचाई में होगा। फिकल स्लज के सुरक्षित निपटान से रोगाणु व कार्बनिक पदार्थ कम होंगे।
उन्होंने बताया कि विभाग ने एक एफएसटीपी जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव रोंडा और दूसरा सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव फतेहपुर जादो में निर्माण कराने के लिए जमीन चिन्हित कर ली है। इसके साथ ही इनका निर्माण कराने के लिए भी आगामी तैयारी तेज कर दी है।