{"_id":"68179c7611c069a53708b166","slug":"sirwife-drinks-alcohol-with-her-lover-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-133476-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: साहब...पत्नी प्रेमी संग पीती है शराब, रोकने पर करती है पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: साहब...पत्नी प्रेमी संग पीती है शराब, रोकने पर करती है पिटाई
विज्ञापन
बुलंदशहर। साहब... पत्नी के एक युवक से अवैध संबंध हैं। दोनों घर में बैठकर शराब और सिगरेट पीते हैं। जब इसका विरोध किया जाता है तो आरोपी उनके साथ मारपीट करते हैं। यह शिकायत कोतवाली देहात के एक गांव निवासी पीड़ित युवक ने पुलिस को दी। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली देहात पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनकी शादी दिसंबर 2023 में कोतवाली नगर के एक गांव निवासी युवती के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही युवती का व्यवहार ठीक नहीं था। युवक ने आरोप लगाया कि कई बार वह घर से भागकर 20 दिन तक अपने प्रेमी के साथ रह चुकी है।
आरोप लगाया कि उनकी पत्नी 20 अप्रैल को घर में रखी नकदी और जेवरात लेकर अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई। पीड़ित ने अपनी हत्या की आशंका जताई है। एएसपी ऋजुल ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।