फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Sir... the accused of fraud are threatening to kill, arrange for security

Bulandshahar News: साहब... धोखाधड़ी के आरोपी दे रहे हत्या की धमकी, करा दो सुरक्षा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Sir... the accused of fraud are threatening to kill, arrange for security
चोला थाना समाधान दिवस में ​शिकायत सुनती डीएम, साथ में एसएसपी। संवाद
बुलंदशहर/सिकंदराबाद/चोला। साहब, गांव के ही आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। अब आरोपी धमकी दे रहे हैं। ये शिकायत चोला थाने पर थाना समाधान दिवस के दौरान डीएम श्रुति-एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के समक्ष पीड़ित दिव्यांग सतीश ने की।
विज्ञापन

जिस पर अधिकारियों ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। सर्वाधिक आठ फरियादी छतारी थाने पर पहुंचे। जिनमें से पांच शिकायतों का निस्तारण किया जा सका। जबकि, सात शिकायतें औरंगाबाद थाने पर पहुंचीं। जिनमें से चार शिकायतों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

कोतवाली नगर, कोतवाली देहात, खानपुर, बीबीनगर, अनूपशहर, जहांगीराबाद, अहार और रामघाट थाने पर कोई फरियादी नहीं पहुंचा। जबकि, अगौता थाने पर दो में से एक, सिकंदराबाद में चार में से दो, गुलावठी में तीन में से दो, चोला में चार में से तीन, ककोड़ में चार में से एक, स्याना में तीन में से दो, नरसेना में चार में से एक, खुर्जा नगर, खुर्जा देहात, शिकारपुर अहमदगढ़ में दो-दो फरियादी पहुंचे जिनमें से एक एक शिकायत का निस्तारण किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिबाई, नरोरा, पहासू, सलेमपुर में आईं मात्र एक एक शिकायत का निस्तारण किया जा सका। अधिकारियों ने शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed