फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Sir! honorable is Not serious

साहब! माननीय ही नहीं गंभीर

Sat, 15 Apr 2017 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर Updated Sat, 15 Apr 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
Sir! honorable is Not serious
विधायक - फोटो : dummy picture

विज्ञापन
डिजिटल ट्रांजेक्शन को लेकर माननीय कितने गंभीर हैं, इसका नजारा शुक्रवार को डिजिटल ट्रांजेक्शन के संबंध आयोजित सेमिनार में देखने को मिला। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित सेमिनार में अनूपशहर विधायक को छोड़कर बाकी कोई भी विधायक व सांसद नहीं पहुंचा।
 
डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने डिजिटल ट्रांजेक्शन को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित सेमिनार में बुलंदशहर के विधायक को न्यौता दिया था। खुर्जा, स्याना, डिबाई, अनूपशहर, शिकारपुर सिकंदराबाद के विधायक को भी बुलाया गया था। सेमिनार में डिजिटल ट्रांजेक्शन पर चर्चा के साथ पीएम मोदी के भाषण का लाइव प्रसारण भी हुआ।
विज्ञापन


खास बात यह है कि सांसद व विधायकों को सेमिनार में पहुंचकर डिजिटल ट्रांजेक्शन की बारीकियों को समझकर अपने क्षेत्र में प्रचार प्रसार करना था। बावजूद इसके सेमिनार में सिर्फ अनूपशहर के विधायक संजय शर्मा ही पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि माननीयों को सेमिनार का निमंत्रण दिया गया था लेकिन ज्यादातर इसमें शामिल नहीं हुए। विधायक संजय शर्मा ने कहा कि विधायकों को क्षेत्र में कई कार्यक्रमों में जाना होगा, इसलिए वह सेमिनार में नहीं आ पाए होंगे।

वह भी कई कार्यक्रमों में उपस्थिति दर्ज कराकर सेमिनार में पहुंचे थे। शासन की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाना सभी का उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed