फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Shyama Prasad had sacrificed his life for the country: Satendra

श्यामा प्रसाद ने देश के लिए दिया था प्राणों का बलिदान : सतेंद्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
Shyama Prasad had sacrificed his life for the country: Satendra
भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में मौजूद कार्यकर्ता
बुलंदशहर। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश हित में अपने प्राणों का बलिदान दिया था। उन्होंने कहा था की एक देश में दो प्रधान, दो निशान एवं दो संविधान नहीं चलेंगे। इसके चलते उन्होंने धारा 370 और 35 ए का विरोध किया था। यह बातें भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया ने पार्टी कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन


रविवार को भाजपा के जिला कार्यालय पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के कृतित्व को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। गोष्ठी का शुभारंभ क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, सांसद भोला सिंह और जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। इस दौरान सांसद भोला सिंह ने कहा कि आजाद भारत की पहली सरकार में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कैबिनेट मंत्री मंत्री थे। उन्होंने कांग्रेस का विरोध किया था और कहा कि मैं इस देश में बंटवारे जैसी स्थिति नहीं चाहता हूं। क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का सपना था कि देश में एक विधान, एक निशान, एक प्रधान होना चाहिए, जम्मू कश्मीर भारत देश का ही एक अभिन्न अंग है। कहा कि आज भी भाजपा सरकार डॉ. मुखर्जी के सपने को साकार करने के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

धारा 370 और 35ए को खत्म करना इसी कड़ी में एक कदम है। जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। गोष्ठी का संचालन महामंत्री संजय गुर्जर ने किया। मौके पर विधायक देवेंद्र लोधी, विधायक प्रदीप चौधरी, विधायक चंद्रपाल सिंह, नेमपाल सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल, राजबाला सैनी, संजय चौधरी, अजय त्यागी, दीपक ऋषि, संजय माहेश्वरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed