{"_id":"575453924f1c1bbd46109018","slug":"shri-iftar-get-rich-power-and-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहरी-इफ्तार में मिलेगा भरपूर बिजली-पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहरी-इफ्तार में मिलेगा भरपूर बिजली-पानी
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 05 Jun 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
अंधड़ से बिजली सप्लाई ठप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुकद्दस माह-ए-रमजान को लेकर डीएम ने पावर और निकाय अफसरों को सहरी और इफ्तार के वक्त भरपूर बिजली और पेयजल सप्लाई का आदेश दिया है। मस्जिदों के आपपास हर रोज साफ सफाई की हिदायत भी डीएम ने निकाय अफसरों को दी है।
विज्ञापन
डीएम ने यह भी कहा है यदि माह-ए-रमजान में बिजली और पानी को लेकर जनपद में परेशानी बढ़ी तो अफसरों को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। चांद का दीदार हुआ तो सात जून को पहला रोजा होगा।
विज्ञापन
तापमान सामान्य से कहीं ऊपर है इसलिए डीएम ने दो दिन पहल ही सभी अफसरों को बिजली, पानी और साफ सफाई के क्रम में आदेश दिए है। डीएम ने कहा है कि गर्मी अधिक है, इसलिए रोजेदारों को बिजली और पानी की भरपूर सप्लाई की जाए। बिजली के फाल्ट्स को फौरन ठीक कराया जाए।
विज्ञापन
खासतौर पर मुस्लिम आबादियों में रोस्टर प्लान बनाकर साफ सफाई का खाका खींच लिया जाए। मस्जिदों के आसपास हर रोज सफाई हो। डीएम ने बुलंदशहर इओ समेत सिकंदराबाद, खुर्जा, स्याना, डिबाई, ककोड़, गुलावठी, पहासू, अरनिया,खुर्जा समेत तमाम निकाय अफसरों को हिदायत दी है।
वहीं, डीएम ने कहा है कि रमजान माह में दूध की खपत बढ़ जाती है। इसलिए दूध में मिलावट करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाए। दूध के साथ डबल रोटी और बेकरी प्रोडक्टस के नमूने भी भरवाए जाए।