{"_id":"65088a1168c9aa74bd0425a4","slug":"shri-ganesh-shobhayatra-was-carried-out-with-great-pomp-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-4451-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: श्री गणेश शोभायात्रा धूमधाम से निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: श्री गणेश शोभायात्रा धूमधाम से निकाली
विज्ञापन
गुलावठी। श्री गणेश सेवा समिति के तत्वाधान में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में गणेश महोत्सव के तहत सोमवार की शाम को श्री गणेश शोभयात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ ज्योति प्रचंड से हुआ। पं.कामता प्रसाद मिश्र ने पूजन कराया। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
श्री गणेश शोभायात्रा बाईजी वाले मंदिर से शुरू हुई तथा चामुंडा मंदिर, सर्राफा बाजार, बिजलीघर चौक बाजार, सैदपुर रोड से होकर गुजरी। गणेश शोभायात्रा में श्रद्धालु संकीर्तन कर रहे थे। बाबा महाकाल की भव्य पालकी एवं नासिक के ढोल शोभायात्रा का आकर्षण रहें। इत्र वर्षा भी की गई। इस मौके पर समिति के संरक्षक रमेश चंद जैन, नगरपालिका के चेयरमैन शैलेश तेवतिया, विशाल सिंहल, अंकित वर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र तेवतिया, कुलदीप सिंहल, राजेश अग्रवाल, दिनेश कौशिक, सुरेश चंद सिंहल, संजीव सिंहल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। वहीं, दृष्टि फाउंडेशन के अध्यक्ष रोबिन सिंह, प्रशांत सेन मंगवाने, जांेटी दयाल, माइकल, राहुल जीनवाल आदि ने गणेश शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की। विशाल सिंहल ने बताया कि बड़ा महादेव मंदिर में गणेश प्रतिमा स्थापित की गई। गणेश महोत्सव के अंतर्गत 21 सितंबर को भव्य संकीर्तन किया जाएगा। 22 सितंबर को श्रीगणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।