फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Shree Ram's praise echoed in Shaurya Jagran Yatra

Bulandshahar News: शौर्य जागरण यात्रा में गूंजे श्रीराम के जयकारे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Oct 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
Shree Ram's praise echoed in Shaurya Jagran Yatra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर/डिबाई/नरौरा। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व जिले भर में बृहस्पतिवार को शौर्य जागरण यात्रा निकाली गई। इसमें शामिल लोगों ने श्रीराम के जयकारे लगाए तो साथ ही उत्साह के साथ भाग लिया। यात्रा का जगह-जगह फूल बरसा कर जोरदार स्वागत किया गया।
शौर्य जागरण यात्रा का आयोजन विश्व हिंदू परिषद और बजंरग की ओर से किया गया। यात्रा की मेरठ से एक अक्तूबर को शुरूआत हुई। इसका समापन 15 अक्तूबर को मुरादाबाद में होगा। जिले में यह यात्रा खुर्जा से होते हुए महाराणा प्रताप चौक से भूड़ चौराहा और नुमाइश मैदान फ्लाईओवर होते हुए निकुंज हॉल में पहुंची। जहां पर सभा का आयोजन हुआ। इसमें विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के अलावा जिले से रामभक्त शामिल हुए। यात्रा का सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने कालाआम पर स्वागत किया। इसी तरह यात्रा का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। साथ ही लोगों में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अमित नागर, मुख्य वक्ता अरुण, वक्ता गौरव भटनागर, सुनील सिद्धू, यशपाल, आदेश चौहान, बृजेश कुमार और अमन त्यागी समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। वहीं, दूसरी ओर जिले भर में अलग-अलग स्थानों पर भी यात्रा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

डिबाई तहसील क्षेत्र में बुधवार देर शाम पहुंची शौर्य जागरण यात्रा का जगह-जगह फूल बरसा कर लोगों ने भव्य स्वागत किया। श्रीत्रिवेणी दत्त ब्रह्मचारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में रात्रि प्रवास के बाद बृहस्पतिवार सुबह महादेव चौराहे पर विधायक सीपी सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण सिंघल, आरएसएस विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के डॉ. सुबोध कुमार, भू प्रकाश बजाज, जितिन साहनी, आरएसएस के गिरिराज वार्ष्णेय, अशोक जैसवाल, किराना यूनियन अध्यक्ष तरुण अग्रवाल, विकास वार्ष्णेय और लोकेश गुप्ता आदि ने स्वागत किया। यात्रा में साथ चल रहे विश्व हिंदू परिषद प्रांतीय मंत्री राजकुमार डूंगर आदि लोगों ने भीमपुर दोराहा स्थित वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किए। दानपुर में भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यात्रा अपने गंतव्य स्थान को प्रस्थान कर गई। वहीं, दूसरी ओर नरौरा में गंगा बैराज पर विहिप की शौर्य यात्रा बुधवार की देर सायं पहुची। शौर्य यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने कल्याण सिंह की समाधि पर पुष्प अर्पित किए। नगर के दीनदयाल चौराहे पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा व राजघाट चौराहे पर पूर्व सीएम बाबूजी कल्याण सिंह की प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed