फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   shortage of Yuria in bulandshahar

जनपद में फिर यूरिया की कमी होने से किसान चिंतित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
shortage of Yuria in bulandshahar
बुलंदशहर में फिर यूरिया की कमी होने से किसान चिंतित
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में एक बार फिर यूरिया की कमी होने से किसान चिंतित हैं। गत दिनों आया यूरिया भी खत्म होने लगा है। अधिकांश समितियों पर भी यूरिया नहीं बचा है। अफसरों का कहना है कि यूरिया की समय पर रैक नहीं पहुंची है। इसकी शासन से मांग की जा रही है। प्रयास है कि इस समस्या को जल्द दूर किया जा सके।

जनपद में यूरिया की कमी जुलाई से ही खलने लगी थी। यह स्थिति धीरे-धीरे ऐसी बनने लगी कि किसानों को यूरिया के लिए समिति से लेकर प्राइवेट दुकानों के चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ा। यूरिया न मिलने पर उनके सामने अपनी फसल को बचाने की भी चिंता सताने लगी थी। इसी बीच करीब दस दिन पहले जनपद में यूरिया की रैक पहुंची तो अफसरों ने भी दावा किया था कि अब यूरिया की कमी नहीं रहेगी। करीब पांच हजार मीट्रिक टन यूरिया आने का दावा करते हुए अफसरों ने इसे समितियों आदि पर पहुंचाने का दावा किया था। इस बीच किसानों को कुछ राहत मिली। लेकिन एक बार फिर जनपद में यूरिया की कमी खलने लगी है। इससे किसान चिंतित हैं कि यदि यूरिया की कमी जल्द दूर नहीं हुई तो उनकी फसल प्रभावित होगी। इस समय सबसे अधिक यूरिया की जरूरत धान की फसल को है। यदि धान की फसल को समय पर यूरिया नहीं मिला तो उसकी पैदावार पर भी विपरीत असर पड़ेगा। बताया गया कि इस समय अधिकांश समितियों पर यूरिया नहीं रहा है और किसान यूरिया के लिए एक बार फिर भटकने को मजबूर होने लगे हैं। इस समस्या को किसान नेता और विपक्षी पार्टियों के नेता भी उठाते हुए शासन से जनपद में यूरिया की उपलब्ध करवाने की मांग कर चुके हैं। बावजूद इसके यह समस्या दूर नहीं हो रही है। जबकि अफसरों का कहना है कि यूरिया की रैक नहीं आने से समस्या बढ़ गई है। इसे दूर करने के लिए शासन से मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed