{"_id":"65943f62318dff916f0767b6","slug":"shopping-complex-and-underground-parking-to-be-built-on-old-jail-land-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-9613-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पुरानी जेल की जमीन पर बनेगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और अंडरग्राउंड पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पुरानी जेल की जमीन पर बनेगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और अंडरग्राउंड पार्किंग
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के अंसारी रोड स्थित पुरानी जेल की जमीन पर शॉपिंग कॉम्प्लैक्स और पार्किंग बनाई जाएगी। जिला प्रशासन ने जमीन पर निर्माण की अनुमति के लिए शासन और जेल विभाग से अनुमति मांगी है। जेल विभाग की ओर से इस पर सहमति दी है, जबकि शासन से स्वीकृति का इंतजार है।
नगर के अंसारी रोड चौराहे के पास अंग्रेजों के जमाने में करीब 42 एकड़ जमीन पर जेल का संचालन होता था। करीब 25 साल पहले जेल को चंदेरू पर शिफ्ट कर दिया था। इसके बाद से जमीन खाली पड़ी हुआ है। जमीन के मालिकाना हक को लेकर कुछ लोग और सरकारों के बीच कोर्ट में भी विवाद चला, लेकिन फिलहाल इस पर जेल विभाग का मालिकाना हक है। बताया जा रहा है कि अब जमीन पर शॉपिंग कॉम्प्लैक्स और अंडर ग्राउंड पार्किंग के साथ पार्क बनाने के लिए बीकेडीए की ओर से योजना तैयार की जा रही है। निर्माण कार्य की अनुमति के लिए जिला प्रशासन की ओर से शासन को पत्र लिखा गया है, ताकि निर्माण की स्वीकृति मिल सके। अरबों रुपये की इस संपत्ति पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाए जाने के बाद क्षेत्र के बाजारों में भीड़ कम होगी और लोगों को एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रकार की दुकानें मिल सकेंगी। साथ ही शॉपिंग के लिए आने वाले लोगों के वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था होगी, ताकि सड़कों पर जाम की स्थिति न बने।
वर्तमान में अस्थाई पार्किंग व फूड कोर्ट का हो रहा है संचालन
पुरानी जेल की खाली पड़ी जमीन पर अस्थाई टैक्सी स्टैंड का संचालन हो रहा था। ऐसे में जिला प्रशासन की ओर से टैक्सी स्टैंड को हटवाते हुए अस्थाई पार्किंग के साथ ही अस्थाई फूड कोर्ट का संचालन कराया है। इस कदम से शहर की सड़कों पर खड़े होने वाले रेहड़ी, खोमचे एक नियत स्थान पर पहुंच गए और जाम से कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन
पुरानी जेल की जमीन पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, पार्किंग और पार्क बनाने के लिए शासन से अनुमति मांगी है। इसके लिए जेल विभाग की ओर से सहमति दी जा चुकी है। शासन से अनुमति मिलने के बाद बीडीए इस पर कार्य करेगा।-- - सत्यप्रकाश, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
नगर के अंसारी रोड चौराहे के पास अंग्रेजों के जमाने में करीब 42 एकड़ जमीन पर जेल का संचालन होता था। करीब 25 साल पहले जेल को चंदेरू पर शिफ्ट कर दिया था। इसके बाद से जमीन खाली पड़ी हुआ है। जमीन के मालिकाना हक को लेकर कुछ लोग और सरकारों के बीच कोर्ट में भी विवाद चला, लेकिन फिलहाल इस पर जेल विभाग का मालिकाना हक है। बताया जा रहा है कि अब जमीन पर शॉपिंग कॉम्प्लैक्स और अंडर ग्राउंड पार्किंग के साथ पार्क बनाने के लिए बीकेडीए की ओर से योजना तैयार की जा रही है। निर्माण कार्य की अनुमति के लिए जिला प्रशासन की ओर से शासन को पत्र लिखा गया है, ताकि निर्माण की स्वीकृति मिल सके। अरबों रुपये की इस संपत्ति पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाए जाने के बाद क्षेत्र के बाजारों में भीड़ कम होगी और लोगों को एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रकार की दुकानें मिल सकेंगी। साथ ही शॉपिंग के लिए आने वाले लोगों के वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था होगी, ताकि सड़कों पर जाम की स्थिति न बने।
विज्ञापन
वर्तमान में अस्थाई पार्किंग व फूड कोर्ट का हो रहा है संचालन
पुरानी जेल की खाली पड़ी जमीन पर अस्थाई टैक्सी स्टैंड का संचालन हो रहा था। ऐसे में जिला प्रशासन की ओर से टैक्सी स्टैंड को हटवाते हुए अस्थाई पार्किंग के साथ ही अस्थाई फूड कोर्ट का संचालन कराया है। इस कदम से शहर की सड़कों पर खड़े होने वाले रेहड़ी, खोमचे एक नियत स्थान पर पहुंच गए और जाम से कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन
पुरानी जेल की जमीन पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, पार्किंग और पार्क बनाने के लिए शासन से अनुमति मांगी है। इसके लिए जेल विभाग की ओर से सहमति दी जा चुकी है। शासन से अनुमति मिलने के बाद बीडीए इस पर कार्य करेगा।