{"_id":"571e58f84f1c1b0c75a918fe","slug":"shopkeepers-agitataion-on-recovery","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसूली पर सड़कों पर उतरे दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसूली पर सड़कों पर उतरे दुकानदार
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहरagitataion
Updated Mon, 25 Apr 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
सोमवार को वसूली के खिलाफ कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने जाते पैठ दुकानदार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साप्ताहिक बाजार में अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए दुकानदारों ने ठेकेदारों के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन किया। दुकानदारों ने रैली भी निकाली। दुकानदारों ने डीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर साप्ताहिक बाजार से ठेकेदारी व्यवस्था को बंद कराने की मांग की।
विज्ञापन
नुमाइश मैदान में प्रत्येक सोमवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। आरोप है कि बाजार में ठेकेदार तहबाजारी की आड़ में अवैध वसूली कर दुकानदारों का आर्थिक उत्पीड़न करते हैं। इसके विरोध में सोमवार को दुकानदारों ने साप्ताहिक बाजार नहीं लगाया।
विज्ञापन
व्यापारी सुबह 11 बजे चौक बाजार में बुलंदशहर पैठ बाजार वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले जमा हुए। दुकानदार हाथों में तख्ती और बैनर लिए नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। हरकेश, धनेश कुमार वर्मा, अलीमुद्दीन, शहजाद, आरिफ, अकील आदि ने बताया कि प्रशासन ने सोमवार बाजार का ठेका 72 लाख रुपये में छोड़ा है।
विज्ञापन
ठेकेदार व्यापारियों से तहबाजारी के नाम पर अवैध वसूली करते हैं। तहबाजारी लेने का कोई नियम नहीं है। छोटे-छोटे व्यापारियों से भी 500 से 600 रुपये तक की अवैध वसूली की जाती हैं। दुकानदारों ने ठेकेदारों की पूर्व में कई बार शिकायत की मगर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने वर्ष 2004 में तहबाजारी व्यवस्था को समाप्त कर दिया था। इसके बावजूद दलालों के माध्यम से तहबाजारी के नाम पर अवैध वसूली की जाती है। अवैध वसूली का विरोध करने पर ठेकेदार व्यापारियों से बदसलूकी करते हैं।