फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Shivratri: Over 500,000 Kanwariyas performed *Jalabhishek* at more than 350 Shiva temples.

शिवरात्रि : 350 से अधिक शिवालयों में पांच लाख कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
Shivratri: Over 500,000 Kanwariyas performed *Jalabhishek* at more than 350 Shiva temples.
अहार के अंबकेश्वर महादेव मंदिर पर जला​भिषेक करते श्रद्धालु। संवाद
बुलंदशहर। सावन की शिवरात्रि पर मंगलवार को शिवालयों में आस्था और भक्ति का संगम दिखाई दिया। तड़के से ही शिवभक्तों की भीड़ लगी रही। प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार जिले के 350 से अधिक शिवालयों में पांच लाख कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

अहार में अंबकेश्वर महादेव मंदिर, शिकारपुर क्षेत्र के गांव बरासऊ स्थित बड़ा महादेव मंदिर, नगर के राज राजेश्वर मंदिर, भूतेश्वर मंदिर, साठा, और गंगेरुआ स्थित श्री द्वादश महालिंगेश्वर सिद्ध महापीठ, खुर्जा के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, औरंगाबाद स्थित प्राचीन श्री नागेश्वर महादेव मंदिर, अनूपशहर के गांव मलकपुर स्थित प्राचीन महादेव मंदिर, शिव मंदिर, इंदौरखेड़ा डिबाई व प्राचीन बड़ा महादेव मंदिर गुलावठी समेत जिले भर में करीब 350 शिवालय हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा गांवों में भी भगवान शिव के छोटे-छोटे मंदिर हैं। शिवरात्रि पर अहार के अंबकेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार आधी रात के बाद से ही जलाभिषेक शुरू हो गया था। मंगलवार शाम तक दो लाख से अधिक कांवड़ियों और भक्तों जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव बरासऊ स्थित बड़ा महादेव मंदिर व गंगेरूआ स्थित श्री द्वादश महालिंगेश्वर सिद्ध महापीठ समेत अन्य मंदिरों पर तीन लाख से अधिक भक्तों ने जलाभिषेक किया।
इस तरह से नगर से लेकर देहात तक के सभी शिवालयों में पांच लाख से अधिक भगवान शिव के भक्तों ने जलाभिषेक किया। भक्तों की भीड़ को देखते हुए पुलिस तैनात रही और सेवादार व्यवस्थाओं में जुटे रहे। साथ ही यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए।
इस दौरान भोले के भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था और शिवालयों के आसपास का क्षेत्र बम-बम भोले के जयकारों से गूंजायमान रहा। विभिन्न शिवालयों में कांवड़ियों से अलग करीब 20 लाख से अधिक शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया।
69 स्थानों पर लगे स्वास्थ्य शिविर
शिवरात्रि पर लगने वाले गंगा घाटों पर मेला और 10 बड़े मंदिरों समेत 69 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए। वहीं, गंगा घाटों पर लगने वाले मेले की समाप्ति तक एंबुलेंस, जीवनरक्षक दवाएं और चिकित्सकों की टीम प्रसिद्ध शिवालयों में मौजूद रहीं।
वहीं, जिला चिकित्सालय समेत अन्य सरकारी चिकित्सालयों में बेड आरक्षित किए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि शिवरात्रि पर शिवालयों में जलाभिषेक करने को आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। इन पर चिकित्सा व्यवस्था में सभी प्रभारी, चिकित्सक व कर्मचारी लगे रहे।

वर्जन...
जिलेभर के शिवालयों में करीब पांच लाख से अधिक शिवभक्तों ने कांवड़ चढ़ाई है। इसके अलावा 20 लाख से अधिक लोगों ने मंदिरों के अंदर जलाभिषेक किया है। - दिनेश कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

अहार के अंबकेश्वर महादेव मंदिर पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद

अहार के अंबकेश्वर महादेव मंदिर पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed