{"_id":"6900ede619fe8dbe030579d7","slug":"shelter-home-to-be-built-at-a-cost-of-rs-25-crore-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-142691-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: ढाई करोड़ से बनेगा शेल्टर होम, 50 से अधिक कुत्तों की हुई नसबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: ढाई करोड़ से बनेगा शेल्टर होम, 50 से अधिक कुत्तों की हुई नसबंदी
विज्ञापन
नगर के स्याना रोड पर सड़क किनारे बैठे आवारा कुत्ते। संवाद
बुलंदशहर। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नगर में शेल्टर होम बनाने के लिए शासन को ढाई करोड़ का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। नगर पालिका शिकारपुर बाइपास पर खाली पड़ी अपनी जमीन पर शेल्टर होम बनाने की तैयारी में है। वहीं, पिछले दो माह में 50 से अधिक कुत्तों की नसबंदी की गई है।
सुप्रीम कोर्ट ने 11 अगस्त को सड़कों पर घूमने वाले कुत्तों की नसबंदी और वैक्सीनेशन के बाद उन्हें उसी स्थान पर छोड़ने का आदेश दिया था। साथ ही नगर पालिका को आवारा कुत्तों के लिए शेल्टर होम बनाने के निर्देश दिए थे। जानकारी के अनुसार नगर क्षेत्र में छह हजार से अधिक आवारा कुत्ते और तीन हजार से अधिक पालतू कुत्ते हैं। प्रतिवर्ष पशु पालन विभाग द्वारा तीन हजार पालतू कुत्तों का वैक्सीनेशन कराया जाता है। जबकि सड़कों पर घूमने वाले कुत्तों का वैक्सीनेशन नहीं कराया जाता है।
नगर पालिका ने दो साल पहले आवारा कुत्तों की नसबंदी कराने की प्रक्रिया शुरू कराई। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 50 से अधिक कुत्तों की नसबंदी की गई है। वहीं, पालिका ने शिकारपुर तिराहे पर खाली पड़ी अपनी जमीन को शेल्टर होम के लिए चिन्हित किया।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार शेल्टर होम के निर्माण के लिए जगह चिन्हित की जा चुकी है। निर्माण कराने के लिए शासन को ढाई करोड़ का प्रस्ताव भेजा है। समय-समय पर सड़कों पर घूमने वाले कुत्तों की नसबंदी भी कराई जा रही है। - डॉ. अश्विनी कुमार, पालिका ईओ